छत्तीसगढ़भटगॉवसारंगढ़

विवेकानंद पब्लिक स्कूल, भटगांव में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा महोत्सव’

विवेकानंद पब्लिक स्कूल, भटगांव में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा महोत्सव’

भटगांव। विवेकानंद पब्लिक स्कूल भटगांव में शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर एक भव्य ‘गरबा महोत्सव’ का आयोजन विद्यालय प्रांगण में किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने बड़े उत्साह और भक्तिभाव के साथ भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के डाइरेक्टर रूक्मणी आदित्य एवं प्रिंसिपल नरेश पटेल द्वारा दीप प्रज्वलन और माँ दुर्गा जी की आरती के साथ किया गया।

गरबा महोत्सव में सभी छात्र-छात्राएं पारंपरिक परिधानों में सजे-धजे नजर आए। डीजे और भक्तिमय धुनों पर विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक गरबा और डांडिया रास की प्रस्तुतियां देकर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस कार्यक्रम में अभिभावकों और अतिथियों ने भी गरबा नृत्य में भाग लिये।

कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों और मुख्य अतिथि विक्रम कुर्रे, प्रेसिडेंट भाजपा मंडल भटगांव धीरज दीक्षित,नगर पंचायत के पार्षद और न्यूज़ रिपोर्टर धर्मेंद्र साहू, के. पी. पटेल ने कार्यक्रम में सम्मलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया। जो कि कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। कार्यक्रम में उपस्थित सभी पालकगण कार्यक्रम की खूब सराहना किये।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के डायरेक्टर रूक्मणी आदित्य, प्रिंसिपल नरेश पटेल, वाईस प्रिंसिपल किरण पटेल सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी को नवरात्रि की शुभकामनाओ के साथ आभार व्यक्त किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!