दीपावली पर्व एवं तिलक पटेल के जन्मदिवस के अवसर पर गांव में भव्य सुआ नृत्य का आयोजन
ढोल-मांदर और गीतों की धुन पर पूरा घर आँगन झूम उठा

दीपावली पर्व एवं तिलक पटेल के जन्मदिवस के अवसर पर गांव में भव्य सुआ नृत्य का आयोजन
> महिला कलाकारों ने छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध सुआ नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी।
> ढोल-मांदर और गीतों की धुन पर पूरा घर आँगन झूम उठा
कसडोल, कसडोल विधानसभा के ग्राम पंचायत हटोद मे तिलक पटेल के जन्मदिवस के पर घर आंगन मे विशेष भव्य सुआ नृत्य का आयोजन किया गया. जहाँ गांव के महिलाओ एवं कन्याओ ने छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध सुआ नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। ढोल-मांदर और गीतों की धुन पर घर आँगन झूम उठा।

इस अवसर पर ग्रामीणों ने तिलक पटेल को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं।

राम लाल पटेल एवं युवा पत्रकार के. पी.. पटेल ने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि सुआ नृत्य हमारी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की पहचान है, इसे बढ़ावा देना हम सबकी जिम्मेदारी है।

ये पहचान अब केवल कसडोल, लवन एवं बलौदाबाजार क्षेत्र मे ही देखने को मिल रहा है.


