भटगॉवसारंगढ़

सिंघिचुआ,रिकोटर और धाराशिव के सैंकड़ो ग्रामीणो ने नवीन उद्योग खुलने का किया विरोध

सिंघिचुआ,रिकोटर और धाराशिव के सैंकड़ो ग्रामीणो ने नवीन उद्योग खुलने का किया विरोध

ग्रामीणों ने मामलें में प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन

कलेक्टर लंच के लिए निकले तो ग्रामीण अचानक गाड़ी रोककर उनसे मुलाकात करने की कोशिश की जिस पर घण्टों बवाल हु

सारंगढ़ बिलाईगढ़ : जिले के भटगांव तहसील क्षेत्र के ग्राम सिंधीचुआ,रिकोटर और धाराशिव के सैंकड़ो ग्रामीण नवीन आद्योगिक क्षेत्र बनाने की पहल को पुरजोर विरोध किया। ग्रामीणों ने मामलें में प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और नवीन औद्योगिक क्षेत्र की प्रस्ताव को निरस्त करने की मांग की।

दरसल तीनों गांव के ग्रामीणों का कहना है कि तहसीलदार न्यायालय द्वारा जारी ज्ञापन पत्र के अनुसार उनके गांव के खसरा नम्बर 267/1/ क , की शासकीय भूमि जो कुल 20.3460 में से 15.941 हेक्टेयर को उद्योग स्थापित करने के लिए हस्तांतरित प्रक्रिया चलाई जा रही है। जैसे ही इस बात की भनक ग्रामीणों को लगी, ग्रामीणों का आक्रोश फुट पड़ा। ग्रामीणों ने विरोध करते हुए साफ तौर पर कहा है की वे किसी भी कीमत पर अपनी भूमि और पर्यावरण को नुकसान नहीं करने देंगे। उद्योग के लग जाने से उनकी खेती प्रभावित तो होगी ही साथ ही पर्यावरण और आजीविका पर भी सीधा असर पड़ेगा। कलेक्ट्रेट पहुँचे ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शासन प्रशासन इस औद्योगिक क्षेत्र के प्रस्ताव को निरस्त नहीं किया तो वे आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन करेंगे।

हालांकि ग्रामीणों को लगातार एस डी एम एवं तहसीलदार ने शांत कराने की कोशिश में लगे हुए थे । लेकिन इसी बीच जब कलेक्टर लंच के लिए निकले तो ग्रामीण अचानक गाड़ी रोककर उनसे मुलाकात करने की कोशिश की जिस पर घण्टों बवाल हुआ।

बहरहाल हालात के मद्देनजर प्रशासन ने ग्रामीणों को एक लिखित आश्वासन दिया, जिसके बाद ही ग्रामीण शांत हुए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!