छत्तीसगढ़सारंगढ़

गोवंशों के साथ क्रूरता, 8 को बांधकर नहर में फेंका, गौ सेवकों ने 7 गौवंश की बचाई जान , 1 की मौत

: गोवंशों के साथ क्रूरता, 8 को बांधकर नहर में फेंका, गौ सेवकों ने 7 गौवंश की बचाई जान , 1 की मौत

एस पी. एवं अन्य अधिकारियो से दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग

सारंगढ़ बिलाईगढ़ : जिले के रायगढ़ रोड स्थित नहर के पास गोवंशों के साथ क्रूरता का एक बेहद शर्मनाक और हृदयविदारक मामला सामने आया है। आज सुबह लगभग 7 बजे वार्ड क्रमांक 3 के एक निवासी द्वारा गौसेवा आयोग जिला सारंगढ़ की प्रभारी एवं छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की पदाधिकारी हेमन्ती भारती को सूचना दी गई कि 8 गोवंशों को रस्सियों से बांधकर नहर में फेंक दिया गया है।

सूचना मिलते ही हेमन्ती भारती ने तत्काल संस्था के जिला अध्यक्ष श्री नत्थूलाल अग्रवाल एवं गौ-रक्षक भाइयों को घटना की जानकारी दी। गौ-रक्षकों ने तत्परता दिखाते हुए बचाव अभियान शुरू किया। सभी के अथक प्रयासों से 7 गोवंशों को सुरक्षित नहर से बाहर निकाल लिया गया, जबकि एक गोवंश की जान नहीं बचाई जा सकी।

इस हृदयविदारक घटना से संस्था की संस्थापिका एवं प्रदेश अध्यक्ष सुश्री आरूती सिंह को भी अवगत कराया गया। उन्होंने घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि यह मानवता को शर्मसार करने वाली अमानवीय घटना है।

छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन ने जिला कलेक्टर महोदया, पुलिस अधीक्षक एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि इस घटना की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषियों की शीघ्र पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम सहित लागू कानूनी प्रावधानों के तहत कठोर कार्रवाई की जाए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!