भटगॉवसारंगढ़

घर-घर कचरा संग्रहण को बढ़ावा देने ग्राम छिंद पहुंची कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू

घर-घर कचरा संग्रहण को बढ़ावा देने ग्राम छिंद पहुंची कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू

ग्रामीणों के साथ बैठक कर, गीला और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की दी जानकारी

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 25 जून 2026/स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत स्वस्थ गांव, स्वच्छ गांव थीम पर घर-घर कचरा संग्रहण और व्यापक जन जागरूकता के तहत सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले की कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने ग्राम पंचायत छिंद पहुंच कर सभी ग्रामों को स्वच्छ रखने के साथ ही सचिवों एवं स्वच्छग्राही समूह की दीदीयों को तरल अपशिष्ट प्रबंधन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के तहत सूखा कचरा और गीला कचरा को पहचानकर अलग- अलग रखने के साथ ही घर-घर से सूखा कचरा संग्रहण करने के बाद उसके सुरक्षित निपटान के बारे में बताया।

 

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने कहा कि पहले जिस तरह से शौच मुक्त गांव, स्वच्छ ओडीएफ बनाया है उसी तरह गीला कचरा सुखा कचरा को अलग करना है। जैसे गीला रसोई के अपशिष्ट फल सब्जियों की छिलके और सड़े हुए भोजन को अलग इकट्ठा करें। कलेक्टर ने ग्रामीण लाभो निषाद, शांति निषाद और सावित्री सिदार के घर पहुंच कर ग्रामीण महिलाओं को खुद गीला कचरा और सुखा कचरा को अलग-अलग कैसे रखना है उसका प्रैक्टिकल कर बताया। प्लास्टिक और पॉलीथिन कचरे के जलने से अत्यधिक हानिकारक गैसें उत्पन्न होती हैं, जो सेहत के लिए खतरनाक है।

 

इंद्रजीत बर्मन जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि कचरे को सही तरीका से फेकने के लिए कोटवार से मुनादी कराए और सरपंच सहित पंचायत अमला घर घर कचरा संग्रहण करें और जो उल्लंघन करें और खुले में कचरा फेंके उसे जुर्माना 50 रुपये वसूलें। इस अवसर पर सरपंच नरेश रात्रे, स्वच्छता दीदी, ग्रामीण एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!