भटगॉवसारंगढ़

भटगांव में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, अधिवक्ता एवं पार्षद प्रवेश दुबे ने बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक

भटगांव में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, अधिवक्ता एवं पार्षद प्रवेश दुबे ने बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक

 

 

 

भटगांव – नगर पंचायत भटगांव के साईं मंदिर चौक में रविवार को पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। दो बूंद हर बार पोलियो पर जीत बरकरार राष्ट्रीय पोलियो अभियान के अंतर्गत आज भटगांव में बच्चों को पोलियो की जीवनरक्षक खुराक पिलाकर उनके स्वास्थ्य सुरक्षित और उज्जवल भविष्य के संकल्प को सशक्त किया।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं अधिवक्ता एवं पार्षद प्रवेश दुबे ने पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर पार्षद प्रवेश दुबे ने ने कहा कि भटगांव सहित पूरे जिले में विभिन्न बूथों पर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए प्रत्येक पांच वर्ष से कम आयु के बच्चे को पोलियो की खुराक अवश्य दिलाई जानी चाहिए। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि कोई भी बच्चा इस अभियान से वंचित न रहे। तथा उन्होंने अपील भी की 0 से 5 वर्ष का कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे सब बच्चे पोलियो की दो बूंद अवश्य पीएं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!