भटगॉवसारंगढ़

डायरेक्टर एवं युवा पत्रकार के. पी. पटेल ने अपने जन्मदिवस पर किया वृक्षारोपण

जन्मदिवस पर प्रज्ञा इंस्टिट्यूट मे सुपर 20 स्टूडेंट शा. स्कूल के बच्चों के लिए कम फीस मे कोचिंग की घोषणा 

डायरेक्टर एवं युवा पत्रकार के. पी. पटेल ने अपने जन्मदिवस पर किया वृक्षारोपण

जन्मदिवस एवं अन्य पर्व पर 50 से भी अधिक फलदार व छायादार वृक्षों का रोपण

कोचिंग के 10 वीं व 12 वीं के टॉप करने वाले बच्चों के लिए प्रथम 3000 रु. द्वितीय 2000 रु. व तृतीय 1000 रु. के साथ मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र से करेंगे सम्मानित

जन्मदिवस पर प्रज्ञा इंस्टिट्यूट मे सुपर 20 स्टूडेंट शा. स्कूल के बच्चों के लिए कम फीस मे कोचिंग की घोषणा 

10 वीं एवं 12 वीं क्लास के 20-20 बच्चों के लिए मात्र 1000 रु मे गणित व भौतिक की कोचिंग क्लासेस

कंप्यूटर के साथ हिंदी, अंग्रेजी एवं संस्कृत व्याकरण की निःशुल्क क्लासेस 

भटगांव, प्रज्ञा इंस्टिट्यूट एवं प्रखर कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर के डायरेक्टर एवं युवा पत्रकार के. पी. पटेल ने अपने जन्मदिवस पर आज रथ यात्रा के पावन अवसर पर 1-1 वट व पीपल वृक्ष का रोपण कियाऔर अन्य लगाए गए पौधों की सुरक्षा का इंतजाम किया. जहाँ वृक्षारोपण मे इंस्टिट्यूट व कंप्यूटर सेंटर के बच्चों अरुण, खगेश, कुनाल, प्रांशु, रोशनी, प्रीतम, प्रखर, प्रज्ञा, कोमल,लक्ष्य, भव्या एवं परमेश्वर के साथ स्टॉफ प्रमोदनी पटेल मैम , रोशनी मैम , रवि सर, आकाश, राजू आदित्य शामिल होकर सहयोग प्रदान किया तथा लोगों क़ो पर्यावरण के प्रति अधिक से अधिक पौधा लगाने के लिए जागरूक करते हुए अपील किया गया. आपको बता दें कि के. पी. पटेल ने अपने जन्मदिवस एवं अन्य त्यौहार मे 50 से भी अधिक फलदार व छायादार वृक्षों का रोपण किया है जो सभी पौधे जीवित है और वृक्ष बनकर तैयार हो गए है जो आज लोगों एवं जंतुओ के लिए गर्मी के मौसम मे छाया व फल प्रदान कर कुछ राहत प्रदान कर रहे है.

वहीँ जन्मदिवस पर प्रज्ञा इंस्टिट्यूट कोचिंग सेंटर मे सुपर 20 स्टूडेंट शा. स्कूल के बच्चों के लिए कम फीस मे कोचिंग की घोषणा किये है और 10 वीं एवं 12 वीं क्लास के 20-20 बच्चों के लिए मात्र 1000 रुपए मे गणित व भौतिक की कोचिंग क्लासेस प्रारम्भ किये है जो पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर प्रवेश ले रहे है. अब क्लासेस दुरी के हिसाब से साईं मंदिर के पीछे एन डी. वैष्णव के पास ब्रांच एवं जमगहन मेन रोड हेड ब्रांच दोनों स्थानों मे कोचिंग क्लासेस लगेगी.एडमिशन के पश्चात बच्चे बच्चे दुरी के हिसाब कोई भी स्थान पर क्लास ज्वाइन कर सकते है.

वहीँ इंस्टिट्यूट के बच्चों के लिए कंप्यूटर शिक्षा के साथ हिंदी, अंग्रेजी एवं संस्कृत व्याकरण की निःशुल्क क्लासेस भी लगा रहे है. प्रवेश हुए बच्चों के लिए आई. डी कार्ड, बैग व टी शर्ट भी प्रदान कर रहे है और वहीँ प्रज्ञा इंस्टिट्यूट के बच्चों द्वारा उसके स्कूल मे 10 वीं व 12 वीं के टॉप करने वाले बच्चों के लिए प्रथम स्थान क़ो 3000 रु., द्वितीय 2000 रु व तृतीय 1000 रु.नगद पुरुस्कार के साथ मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगे.

प्रज्ञा इंस्टिट्यूट मे प्रवेश लेने हेतु कार्यालय मे संपर्क कर सकते है या मोबाईल न. 9770561999 से कॉल करके स्थान सुनिश्चित कर सकते है. रजिस्ट्रेशन या प्रवेश की अंतिम तारीख 21 जुलाई है.

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!