भटगॉवसारंगढ़

अड़बंधा किनारे डॉक्टर भीमराव अंबेडकर कॉम्प्लेक्स निर्माण से लोगो को मिलेगा रोजगार

नगर के हित मे विधिवत व शासन के गाइडलाइन के अनुसार किया जा रहा है निर्माण कार्य - विक्रम कुर्रे, नगर पंचायत अध्यक्ष भटगांव 

अड़बंधा किनारे डॉक्टर भीमराव अंबेडकर कॉम्प्लेक्स निर्माण से लोगो को मिलेगा रोजगार

नगर के लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बनाया जा रहा है व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स

नगर के हित मे विधिवत व शासन के गाइडलाइन के अनुसार किया जा रहा है निर्माण कार्य – विक्रम कुर्रे, नगर पंचायत अध्यक्ष भटगांव 

सैकड़ों लोगों को रोजगार देने के उद्देश्य से किया जा रहा है व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स का निर्माण – प्रदीप देवांगन उपाध्याय नगर पंचायत भटगांव

भटगांव – नगर पंचायत भटगांव में बेरोजगारी को देखते हुए अड़बंधा तालाब के किनारे व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जा रहा है जिससे नगरवासियों को रोजगार प्राप्त संभव हो पाएगा । ज्ञात हो कि नगर भटगांव में प्रवेश करते ही मुख्य मार्ग और अड़बंधा तालाब के बीच खाली भूमि,जिसमें कुछ अस्थाई ठेला लगा हुआ रहता था जहां अब लगभग 50 कमरे का व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जा रहा है जिससे 50 बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलेगा साथ ही दुकानों में आसपास के सैकड़ो श्रमिकों एवं मजदूरो क़ो भी रोजगार प्राप्त होगा जिससे नगर व क्षेत्र के व्यापारीयों की आमदनी मे वृद्धि होगी और भटगांव सहित क्षेत्र का विकास होगा।

इस निर्माण कार्य से नगरवासियों व व्यापारियों में खुशी की लहर है । ज्ञात हो पूर्व में भटगांव के बस स्टैंड से लगा हुआ अड़बंधा तालाब जिसके किनारे अव्यवस्थित गुमटी ठेला लगाकर यातायात एवं अन्य अव्यवस्था का सामना कर रहे थे ऐसे में नवनिर्वाचित अध्यक्ष विक्रम कुर्रे एवं नगर पंचायत द्वारा अस्थाई ठेला एवं बेरोजगार लोगों क़ो अब पक्की दुकान दिया जा रहा है तथा अन्य ठेले वालों क़ो बिर्रा रोड मे अस्थाई रोजगार करने के लिए स्थान दिया गया है. हालांकि इस विकास कार्य मे कुछ नगर विरोधी लोगों को इसमें भी समस्याएं होने लगी है लेकिन पंचायत जनहितैषी बनकर नगर के बेरोजगारों के लिए दुकान कमरा व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स बना रही है.

आपको बतादे जो भटगांव से होकर जाने वालों को अशोभनीय लगता था और नगर भटगांव बिल्कुल गांव देहात की तरह नजर आता था परंतु इस व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स के निर्माण हो जाने से नगर की सुंदरता पर जबरदस्त निखार आएगा । साथ ही नगर पंचायत का भी राजस्व बढ़ेगा । इस व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स के निर्माण से एक फायदा नहीं बल्कि अनेको फायदा नगर को मिलेगा ।

वही नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम कुर्रे ने बताया कि नगर के हित मे विधिवत निर्माण कार्य किया जा रहा है और तालाब के गहरीकरण एवं सौंदरीकरण के लिए कार्य किये जा रहे है. वहीँ नगर विकास के विरोध मे कुछ लोगों द्वारा भ्रामक खबरें एवं अफवाहे फैलाई जा रही है जो अनुचित है.

तथा नगर पंचायत उपाध्यक्ष एवं व्यापारी संघ के अध्यक्ष प्रदीप देवांगन ने बताया कि इस व्यावसायिक काम्प्लेक्स का निर्माण लोगों को रोजगार देने के उद्देश्य से किया जा रहा है.

Oplus_131072
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!