छत्तीसगढ़सारंगढ़

तूफान से किसानों की फसलें बर्बाद, पटवारी हड़ताल पर, कौन करेगा आंकलन : प्रवेश दुबे

*तूफान से किसानों की फसलें बर्बाद, पटवारी हड़ताल पर, कौन करेगा आंकलन : प्रवेश दुबे*

भटगांव 31अक्टूबर- अर्नब तूफान के कारण सारंगढ़ बिलाइगढ़ जिले में किसानों की धान की फसल को हुए भारी नुकसान पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रवेश दुबे ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।

उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर प्रभावित किसानों की फसलों का तत्काल सर्वे कराने, नुकसान का आंकलन करने और पात्र किसानों को शीघ्र मुआवजा एवं फसल बीमा राशि का भुगतान करने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि अर्नब तूफान ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। किसानों ने दिन-रात मेहनत करके धान की फसल तैयार की, खाद-बीज एवं दवाइयों की व्यवस्था की, अब जब प्राकृतिक आपदा से फसलें बर्बाद हो रही हैं, तब किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति यह है कि पटवारी हड़ताल पर हैं और सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर किसानों की फसलों के नुकसान का आंकलन कौन करेगा।

उन्होंने कहा कि फसल बर्बाद होने के बाद किसानों को तत्काल राहत की जरूरत है, लेकिन यदि सर्वे और नुकसान के आंकलन में देरी होती है तो किसानों को मुआवजा मिलने में भी देरी होगी। किसान पहले ही खेती की बढ़ती लागत और आर्थिक दबाव से जूझ रहे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!