छत्तीसगढ़सारंगढ़

सारंगढ़ बस स्टैंड के पास टायर दुकान में लगी आग

सारंगढ़ बस स्टैंड के पास टायर दुकान में लगी आग

सारंगढ़ बिलाईगढ़, जिले के बस स्टैंड के पास देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक टायर दुकान के ऊपर रखे पुराने टायरों और कबाड़ में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप लेना शुरू कर दिया। हालांकि, समय रहते दमकल की मदद से आग पर काबू पा लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया।

यह मामला बस स्टैंड के पास का है, जहां देर रात करीब 11 बजे एक टायर दुकान के ऊपर रखे पुराने टायरों और कबाड़ में अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि, दीपावली का पर्व होने के चलते आशंका जताई जा रही है कि पटाखे की चिंगारी से आग लगी होगी।

घटना की जानकारी मिलते ही नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय बंजारे दमकल वाहन के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। दमकल की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

इस आगजनी में पुराने टायर और कबाड़ जलकर खाक हो गए। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और न ही कोई बड़ी घटना घटी।

फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। दीपावली के दौरान पटाखे जलाते समय सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!