छत्तीसगढ़भटगॉवसारंगढ़

भटगांव में 118 वां रामनामी बड़े भजन मेला 17 से 21 जनवरी 2027 को होगा आयोजन, मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री को दिया आमंत्रण

भटगांव में 118 वां रामनामी बड़े भजन मेला 17 से 21 जनवरी 2027 को होगा आयोजन, मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री को दिया आमंत्रण

भटगांव, छत्तीसगढ़ रामनामी संप्रदाय द्वारा आयोजित होने वाले रामनामी मेला (जिसे बड़े भजन मेला भी कहा जाता है) इसका मुख्य उद्देश्य सामाजिक समरसता,जाति भेदभाव का विरोध और राम नाम के माध्यम से एकता व भाईचारे का संदेश फैलाता है इस ऐतिहासिक 118वीं छत्तीसगढ़ रामनामी रामराम भजन संस्था द्वारा आयोजित पांच दिवसीय रामराम बड़े भजन मेला एवं संत समागम – 2027 का आयोजन इस वर्ष भी भव्य रूप से किया जाएगा। इसका आयोजन ग्राम झूमरपाली, नगर पंचायत भटगांव, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 17 से 21 जनवरी 2027 तक होगा।

इसी के लिए रामनामी समाज के पारम्परिक कर्मा नर्तक दल एवं समस्त ग्रामवासी झूमरपाली के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने सौजन्य भेंट कर उन्हें सादर आमंत्रित किया।

प्रतिनिधि मंडल में पारम्परिक वेशभूषा में मोर पंख बुजुर्ग कलाकार के साथ मे समाज के पदाधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

आयोजन समिति ने बताया कि यह मेला छत्तीसगढ़ की रामनामी संस्कृति और भजन परम्परा का 118 वर्षों से प्रतीक है, जिसमें हजारों संत और श्रद्धालु शामिल होते हैं। आयोजन समिति द्वारा मेला को लेकर जोर-शोर से तैयारी मे जुटे है। मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम कुर्रे एवं पार्षद महादेव यादव, रामकुमार सिदार पार्षद प्रतिनिधि रमा पटेल सहित पुरे समाज के पदाधिकारीगण इस एतिहासिक भजन मेला को सफल बनाने में लगे हुए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!