
भटगांव में गोवर्धन पूजा और भाई दूज का पर्व बड़े ही धूमधाम मनाया
सावित्री सदन प्रज्ञा कुंज में हुई विशेष पूजा
बहन ने भाई की कलाई में रक्षा सूत्र बांधकर जीवन भर सुख-दुख में साथ निभाने का लिया संकल्प

ब्रम्हाकुमारी विश्वविद्यालय के बहनों ने पत्रकार के. पी. पटेल को रक्षा सूत्र बांधकर व तिलक लगाकर भाई दूज का रिश्ता निभाया.

भटगांव, नगर पंचायत भटगांव में गोवर्धन पूजा और भाई दूज का पर्व इस बार बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा भाव से मनाया गया। जहां सावित्री सदन प्रज्ञा कुंज में हुई विशेष पूजा में पूरा परिवार एक साथ शामिल हुआ और वहां नन्हे कान्हा ने सबका मन मोह लिया।

भटगांव नगर पंचायत क्षेत्र में गोवर्धन पूजा का पर्व पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही घर-घर में तैयारियां शुरू हो गई थीं।

कहीं गोवर्धन महाराज की मूर्ति सजाई जा रही थी, तो कहीं फूल-मालाओं और दीयों से घर आंगन महक रहा था।

गोवर्धन महाराज की पूजा हुई, गौ माता की पूजा-अर्चना की गई और अन्नकूट का भोग लगाया गया।

सावित्री सदन प्रज्ञा कुंज में आयोजित विशेष पूजा में परिवार के सभी सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान सबसे खास आकर्षण रहे परिवार के सदस्य मयंक उर्फ प्रखर पटेल जिन्हें भगवान श्रीकृष्ण के रूप में सजाया गया। मोर पंख, मुकुट और पीतांबर धारण किए नन्हे कान्हा को देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया। बच्चे हों या बड़े, सबने नन्हे कान्हा के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और आशीर्वाद लिया।

पूजा के दौरान गौ माता को फूल-मालाओं से सजाया गया, आरती उतारी गई और गोवर्धन पूजा की परंपरा को पूरे विधि-विधान से निभाया गया।

गौ माता को अन्न व मिठाई खिलाई गई। पूरे घर में भक्ति, उत्सव और अपनापन का माहौल देखने को मिला।
ऐसा लगा जैसे पूरा परिवार एक बार फिर अपनी जड़ों से जुड़ गया हो।
प्रज्ञा इंस्टिट्यूट व प्रखर कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर के डायरेक्टर के. पी. पटेल ने कहा कि गोवर्धन पूजा हमारी संस्कृति और गौ सेवा का प्रतीक है। हमने पूरे परिवार के साथ मिलकर पूजा की, बच्चों को भी इस परंपरा से जोड़ने का प्रयास किया, ताकि आने वाली पीढ़ी भी अपनी संस्कृति को समझे।
वहीं पुरुषोत्तम पटेल, परिवार के मुखिया ने कहा कि हिन्दू धर्म मे जितने पर्व है उसमे से सबसे खास दीपावली का पर्व है जहाँ 5 दिन तक सपरिवार एक साथ सामूहिक पूजा करते है जो हमारी एक परंपरा और हमारी संस्कृति है। परिवार एक साथ रहे, एक-दूसरे का साथ दे, यही सबसे बड़ी पूजा है।
गोवर्धन पूजा के दूसरे दिन भाई दूज के पर्व को भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही बहनों में अपने भाई के लिए खास उत्साह देखने को मिला।
बहनों ने अपने भाइयों की विधिवत पूजा-अर्चना की, तिलक लगाया, आरती उतारी और फिर भाई की कलाई में रक्षा सूत्र बांधकर जीवन भर सुख-दुख में साथ निभाने का संकल्प लिया। जहाँ प्रज्ञा पटेल ने अपने नटखट भाई प्रखर के कलाई मे रक्षा सूत्र बांधकर मिठाई खिलाई एक दूसरे का साथ निभाने का वचन लिया.वहीं ब्रम्हाकुमारी विश्वविद्यालय के बहनों ने सहयोगी युवा पत्रकार के. पी. पटेल को रक्षा सूत्र बांधकर व तिलक लगाकर भाई दूज का रिश्ता निभाया.
इस दौरान भाइयों ने भी अपनी बहनों को उपहार दिए और हमेशा रक्षा करने का वादा किया। एक-दूसरे को मिठाई खिलाई गई, हंसी-मजाक हुआ और पुरानी यादें ताजा हुईं। भाई-बहन के इस पवित्र रिश्ते ने पूरे माहौल को और भी भावुक कर दिया।
गोवर्धन पूजा और भाई दूज ने एक बार फिर भटगांव में आस्था, परंपरा और परिवार के एकजुट होने का संदेश दिया। जहां एक तरफ गौ सेवा और संस्कृति की झलक देखने को मिली, वहीं दूसरी तरफ भाई-बहन के अटूट प्रेम की मिसाल भी देखने को मिली।

