
भटगांव के धीवर मोहल्ला ब्राम्हण पारा में गाजे-बाजे के साथ निकली मां लक्ष्मी की विसर्जन शोभायात्रा
जयकारों से गूंजा नगर भटगांव , श्रद्धालुओं ने नम आंखों से दी विदाई

भटगांव – दीपावली पर्व के अवसर पर स्थापित मां लक्ष्मी की प्रतिमा का विधि-विधान से पूजन-अर्चन करने के बाद श्रद्धा और उत्साह के साथ विसर्जन किया गया। विसर्जन से पूर्व पूजा समिति के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं ने माता लक्ष्मी की आरती कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इसके बाद मां लक्ष्मी की प्रतिमा को आकर्षक रूप से सजाकर विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिला , पुरुष और युवा श्रद्धालु शामिल हुए। गाजे-बाजे और जस गीत भक्ति गीतों के बीच श्रद्धालु माता के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों ब्राम्हण पारा , गुड़ी चौक , पुरानारा हटरी , शीतला चौक , राम मंदिर , शनि देव मंदिर से होते हुए विसर्जन स्थल पचरी घाट तक पहुंची। रास्ते में श्रद्धालुओं ने माता की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। विसर्जन स्थल पर विधि-विधान से पूजा के बाद मां लक्ष्मी की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। श्रद्धालुओं ने नम आंखों से माता को विदाई देते हुए अगले वर्ष फिर से आने की प्रार्थना की।

विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में पूजा समिति के सदस्यों , रंग मंदिर समिति ब्राम्हण पारा , बी पी जोन सदस्य , युवाओं और स्थानीय लोगों का विशेष सहयोग रहा। साफ सफाई के लिए नगर पंचायत भटगांव का विशेष योगदान रहा । आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस कार्यक्रम में पुरोहित पंडित अजय कुमार उपाध्याय , यजमान श्रीमती रानी लोकेश भीष्म , बैगा हेमंत धीवर , ओमकार धीवर , दिलहरण कर्ष , बाबूलाल रघु , सुनील धीवर , गंगा राम धीवर ( मूर्तिकार, मूर्ति दानदाता ) , सुरेश रघु (पूर्व पार्षद) , जीधन देवांगन , लीलाधर वैष्णव (पार्षद),हेमलाल साहू , अरुण साहू , घनश्याम रघु , पुनीराम धीवर , देवेंद्र धीवर , सोनाउ धीवर , पवनेद्र धीवर ,पुनाउ धीवर , रोहित धीवर , जोहित धीवर ,जय प्रकाश भीष्म , डेविड वैष्णव , कुशलेश धीवर , राजू केवट , तोता राम धीवर , महेंद्र धीवर , करन देवांगन , उमा शंकर आदित्य , अन्नू यादव , संतोष देवांगन , जय प्रकाश धीवर ,रत्ना धीवर , रंजीता रघु , जया धीवर , देवकी धीवर , चांदनी रघु , गंगा बाई धीवर , पूर्णिमा धीवर , रीता धीवर , तूल रघु , कुमारी धीवर , गायत्री धीवर , सरिता धीवर ,अनिता धीवर ,चांदनी चंचल भीष्म एवं मोहल्ला वासी नगर वासी उपस्थित थे ।


