छत्तीसगढ़सारंगढ़

चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर, बाढ़ नियंत्रण कक्षों के दूरभाष नंबर जारी

चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर, बाढ़ नियंत्रण कक्षों के दूरभाष नंबर जारी

सारंगढ़–बिलाईगढ़, 28 अक्टूबर 2026। चक्रवात ‘अर्नब’ के संभावित प्रभाव से बचाव, जनसुरक्षा और आपात स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों के समन्वय के लिए जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर है। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने जिले के जिला, अनुविभाग और तहसील मुख्यालयों में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित कर अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। नियंत्रण कक्ष आगामी आदेश तक कार्यरत रहेंगे।

जिला कार्यालय सारंगढ़–बिलाईगढ़ के नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 07768-299016 है। यहां डिप्टी कलेक्टर डॉ. वर्षा बंसल प्रभारी अधिकारी हैं। सारंगढ़ में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) दशरथ सिंह राजपूत के कार्यालय के नियंत्रण कक्ष का नंबर 7987000894 और बिलाईगढ़ में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सुश्री शिक्षा शर्मा के कार्यालय के नियंत्रण कक्ष का नंबर 9340535968 है।

तहसील मुख्यालयों में भी नियंत्रण कक्ष बनाए गए हैं। तहसील सारंगढ़ के प्रभारी तहसीलदार एन.के. सिन्हा के कार्यालय के नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 8103002246, तहसील बरमकेला के प्रभारी तहसीलदार कोमल प्रसाद साहू के कार्यालय का 07768-265041 और तहसील सरिया के प्रभारी तहसीलदार पुष्पेन्द्र राज के कार्यालय का 8269967979 है। तहसील बिलाईगढ़ की प्रभारी तहसीलदार सुश्री निलिमा अग्रवाल के कार्यालय के नियंत्रण कक्ष का नंबर 8319302665, तहसील भटगांव की प्रभारी तहसीलदार श्रीमती नेत्रप्रभा सिदार के कार्यालय का 9406468597 तथा तहसील सरसींवा के प्रभारी तहसीलदार मनीष कुमार सूर्यवंशी के कार्यालय का 8966850356 है। उपतहसील कोसीर के प्रभारी तहसीलदार खोमन लाल ध्रुव के कार्यालय के नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 9827464329 है।

मुख्य सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के 26 अक्टूबर 2026 के निर्देशों के परिपालन में स्थापित इन नियंत्रण कक्षों के माध्यम से संबंधित अधिकारी संभावित परिस्थितियों से निपटने और राहत एवं बचाव कार्यों का समन्वय करेंगे। आपात स्थिति में नागरिक अपने क्षेत्र के बाढ़ नियंत्रण कक्ष से दिए गए दूरभाष क्रमांक पर संपर्क कर सकते हैं।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!