भटगॉवसारंगढ़

लोटस स्कूल मे 178 मेधावी विद्यार्थियों, JEE Advanced चयनित छात्र एवं उत्कृष्ट शिक्षकों का हुआ सम्मान

लोटस पब्लिक स्कूल, भटगांव में वार्षिक पुरस्कार वितरण एवं मेरिट सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

178 मेधावी विद्यार्थियों, JEE Advanced चयनित छात्र एवं उत्कृष्ट शिक्षकों का हुआ सम्मान

भटगांव। प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी लोटस पब्लिक स्कूल, भटगांव में वार्षिक परीक्षा 2025-26 के मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में वार्षिक पुरस्कार वितरण एवं मेरिट सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नोडल प्राचार्य प्रीतम भारद्वाज थे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में पत्रकार संघ से धर्मेंद्र साहू, के.पी. पटेल, रामदुलार साहू एवं योगेश जायसवाल उपस्थित रहे। अभिभावक प्रतिनिधि के रूप में गुड्डा साहू एवं शिवकुमार देवांगन ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

समारोह में वार्षिक परीक्षा में अपनी-अपनी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले कुल 178 विद्यार्थियों को मोमेंटो, प्रशस्ति-पत्र एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 

बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स में कक्षा 5वीं से रिमझिम साहू (प्रथम), अलकनंदा आदित्य (द्वितीय), अंकिता कर एवं यश कुमार केवट (तृतीय), कक्षा 8वीं से तेजस्वनी परमेश्वर (प्रथम), तक्षशिला बंजारे (द्वितीय), नेहल साहू एवं गरिमा साहू (तृतीय), कक्षा 10वीं से भूपेश जायसवाल (प्रथम), तनुश्री यादव (द्वितीय), भूमिका साहू (तृतीय) तथा कक्षा 12वीं से निधि केवट (प्रथम), भावेश चतुर्वेदी (द्वितीय) एवं आयुष जायसवाल (तृतीय) को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र हर्षित देवांगन रहे, जिन्होंने JEE Advanced परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय, भटगांव अंचल एवं पूरे जिले का नाम गौरवान्वित किया।

 

मुख्य अतिथि नोडल प्राचार्य प्रीतम भारद्वाज ने अपने संबोधन में कहा कि हर्षित देवांगन का JEE Advanced में चयन पूरे जिले और भटगांव क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि लोटस पब्लिक स्कूल का 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम लगातार उत्कृष्ट रहा है, जो विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासित वातावरण और शिक्षकों के समर्पण का प्रमाण है। उन्होंने विद्यार्थियों से निरंतर परिश्रम कर ऊँचे लक्ष्य प्राप्त करने का आह्वान किया।

 

पत्रकार संघ के सदस्यों ने विद्यालय के उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों एवं शिक्षा की गुणवत्ता की सराहना करते हुए कहा कि लोटस पब्लिक स्कूल क्षेत्र में शिक्षा का एक उत्कृष्ट केंद्र बनकर उभरा है।

 

कार्यक्रम में विद्यालय द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 14 शिक्षकों का भी सम्मान किया गया। सम्मानित शिक्षकों में अनीता मैम, अंजली मैम, दिव्या मैम, सरजू सर, निकिता मैम, गुप्ता मैम, सनत सर, वीरेंद्र सर, सुमन मैम, किरण मैम, अंशु मैम, विक्की सर, अजय सर एवं हरीश सर शामिल रहे।

 

साथ ही किरण मैम, अंशु मैम एवं विक्की सर को उनके उत्कृष्ट नेतृत्व एवं कार्यों के लिए “Best Principal Award” से सम्मानित किया गया।

विद्यालय की डायरेक्टर लक्ष्मी साहू ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य भटगांव एवं आसपास के क्षेत्र के प्रत्येक बच्चे को सर्वश्रेष्ठ एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। उन्होंने सभी सम्मानित विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं तथा अभिभावकों के विश्वास और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

 

कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों से विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था एवं बोर्ड परीक्षा परिणाम पर प्रतिक्रिया भी ली गई। सभी अभिभावकों ने विद्यालय के अनुशासन, उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण एवं परिणामों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियों एवं अभिभावकों के लिए चाय एवं नाश्ते की व्यवस्था की गई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!