
देश की आजादी के 08 दशक बाद भी 21 ग्रामों में बिजली,पक्की सड़क एवम सामुदायिक वन अधिकार की मूलभूत सुविधा का अभाव

क्षेत्र के रहवासी धरने पर, जिला महामंत्री नीतीश बंजारे ने दिया समर्थन

बिलाईगढ़ । बिलाईगढ़ विधानसभा के अंतर्गत वनांचल के अनेक ग्रामों में मूलभूत सुविधा नहीं होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इसी तारतम्य में सर्वदलीय मंच से आज 01 नवंबर से ग्राम रवान में धरना प्रदर्शन प्रारंभ किया गया ।
प्राप्त समाचार के अनुसार विधानसभा के वनांचल क्षेत्र के 21 ग्रामों में बिजली ,पक्की सड़क एवम सामुदायिक वन अधिकार आदि के मूलभूत सुविधा उपलब्ध नहीं होने से रहवासियों को मूलभूत सुविधाओं के लिए धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है ,ग्रामीणों का आरोप है कि आजादी के आठ दशक बाद भी यहां के लोगो को मूलभूत सुविधा से जूझना पड़ रहा है ।21 गांव के ग्रामीण मूलभूत सुविधा बिजली ,पक्की सड़क एवम सामुदायिक वन अधिकार के लिए तरस रहे हैं। इनका कहना है कि कई बार शासन प्रशासन को उनकी जायज मांगों से अवगत कराया गया किंतु मात्र आश्वासन ही मिला उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ । 21 गांव में प्रमुख रूप से ग्राम बफरा, भिंभोरी, नवाडीह, गुड़ागढ़ ,बार ,हरदी ,मुड़पार , दोंद , पाड़ादाह,आमगांव, लोरीदखार, ढेबी ,ढेबा, मोहदा ,रवान, कौवाबाहरा ,मुरूमडीह, छताल डबरा, रामपुर ,झालपानी , फुरफुंदी, आदि में मूलभूत सुविधा का आज भी अभाव है इन्होंने सर्वसम्मति से निर्णय लेकर ग्राम रवान में धरना प्रदर्शन 1 नवंबर से किया जा रहा है ।
आज धरना प्रदर्शन और लोगो की गंभीर समस्याओं की जानकारी मिलते ही जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री नितीश बंजारे आंदोलन स्थल ग्राम रवान पहुंचे और उनकी मांगों को जायज बताते हुए अपना समर्थन दिया और शासन प्रशासन से मांग किया है कि उनकी सुविधाओं की मांगों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल यहां मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराया जाए।


