
किसानों को खाद बीज की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकताओं ने तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम सौंपे ज्ञापन


भटगांव _ तहसील भटगांव क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकताओं ने किसानों की समस्या को देखते खाद बीज की मांग को लेकर तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे।
इस मौके पर नगर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अधिवक्ता प्रवेश दुबे ने कहा भाजपा किसानों हितैषी बनने की डोंग कर रहे है। सुशासन तिहार बनाए है। लेकिन किसानों को एक भी नहीं सुन रहे है। सरकार फैल हो गई है । आज किसानों को सोसाइटी से खाद बीज नहीं मिल रहा है। प्रदेश में किसान इस सरकार से तंग आ चुके है।
किसानों की समस्या की हल सरकार नहीं करते है आंदोलन करने बाध्य होंगे।
इस ज्ञापन सौंपने वाले में जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सहदेव सिंह सिदार, वरिष्ठ नेता गुलाम मुर्तजा खान , मंडल अध्यक्ष रामानंद हिरवानी, सहित जिला कांग्रेस , ब्लाक कांग्रेस , मंडल कांग्रेस से लक्षण जोलहे, सुधराम यादव, दिलहरण साहू, गुलाम जावेद खान, सुधा चौहान, प्रमोद साहू , किशोर निराला, राम साय बघेल, राजकुमार सोनवानी, गोपाल यादव , फिरितराम खटकर, अप्पू नारंग, दिनेश साहू, जय टंडन, असारद खान, सहित आदि कांग्रेस नेता लोग शामिल रहे।

