छत्तीसगढ़सारंगढ़

सारंगढ़ में होने जा रहा है भव्य 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ!

सारंगढ़ में होने जा रहा है भव्य 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ!

शक्तिपीठ सारंगढ़ में बैठक संपन्न, तैयारियां तेज!

4 से 7 दिसंबर तक होगा आयोजन, डॉ. चिन्मय पंड्या जी का होगा विशेष प्रवचन!

गायत्री परिवार ने की सभी से आने की अपील।

सारंगढ़ बिलाईगढ़, गायत्री शक्तिपीठ सारंगढ़ में आज 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस महायज्ञ का आयोजन 4 दिसंबर से 7 दिसंबर तक सारंगढ़ में किया जाएगा, जिसकी तैयारियां अब युद्ध स्तर पर शुरू हो गई हैं।

बैठक में पूर्व में हुए कार्यों की समीक्षा की गई और अनुदान एकत्र करने को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि स्थानीय स्तर पर युद्ध-स्तर पर लोगों से संपर्क कर आमंत्रण दिया जाएगा और अगले शनिवार तक कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।

स्थानीय सारंगढ़ की टोली में स्थायी रूप से महेंद्र अग्रवाल जी,श्रीवल जी, रतन गोपाल जी, सुरेश साहू जी, श्री गौतम पटेल जी, मिलन सिंह चौहान सहित अन्य कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आपको बता दें कि यह 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ 4 दिसंबर शुक्रवार से 7 दिसंबर सोमवार तक पान-पानी-पालागी की नगरी सारंगढ़ में होगा। 4 तारीख को कलश यात्रा निकलेगी और 5 तारीख को शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे श्रद्धेय डॉ. चिन्मय पंड्या जी का विशेष उद्बोधन होगा। इस दौरान निःशुल्क संस्कार, भव्य प्रदर्शनी और दीप महायज्ञ जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

वहीं कार्यक्रम मे वित्त मंत्री ओपी चौधरी, उच्च शिक्षा व जिले के प्रभारी मंत्री टंक राम वर्मा सहित विधायक, सांसद एवं जिले के अधिकारीगण अतिथि के रूप मे शामिल होंगे.

गायत्री परिवार शाखा सारंगढ़ ने सभी धर्मप्रेमी जनता से इस महायज्ञ में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। वहीं बैठक मे जिला समन्वयक गोरा प्रसाद साहू सहित जिले के सभी ब्लॉक के कार्यकर्त्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे. जिला मिडिया प्रभारी के. पी. पटेल ने होने वाले 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी ली.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!