भटगॉवमहासमुंदसारंगढ़

भटगांव दुर्गा मंदिर के पास बड़ी दुर्घटना, वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत

सीमेंट से भरी ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, चक्के के चपेट मे आने से महिला का सिर कुचला 

भटगांव दुर्गा मंदिर के पास बड़ी दुर्घटना, वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत

 सीमेंट से भरी ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, चक्के के चपेट मे आने से महिला का सिर कुचला 

 

भटगांव, नगर पंचायत भटगांव के बिर्रा मोड़ दुर्गा मंदिर के पास सुबह लगभग 9 बजे के आसपास एक बड़ी दुर्घटना हो गई है. जहाँ जानकारी के अनुसार ट्रक के चपेट मे बाइक आई जिससे वृद्ध महिला वाहन के चक्के मे आने से दर्दनाक मौत हो गई.ट्रक के चक्के ने महिला के सिर को कुचलकर गायब हो गया. वृद्ध दम्पति सराईपाली से बताया जा रहा है जो पवनी से वापस सराईपाली लौट रहे थे. जहाँ बिर्रा मोड़ दुर्गा मंदिर के पास घटना घटी. घटना के तुरंत बाद सुचना मिलते ही भटगांव पुलिस पहुंची जहां महिला को बिलाईगढ़ हॉस्पिटल ले जाया गया. पुलिस द्वारा घटना की विवेचना की जा रही है. ट्रक चालक वाहन के साथ घटना के बाद गायब है.

 

Oplus_131072
Oplus_131072

वहीं लोगो ने बताया कि ट्रक चाम्पा की ओर जाते दिखा. जहाँ पुलिस चाम्पा रोड गई लेकिन अभी तक वाहन व चालक की जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है, आसपास की सीसीटीवी फूटेज खंगाल रही है. वहीं महिला के परिजन घटना स्थल पहुंच चुके है. परिजनों ने इस घटना की भारी निंदा की है और ट्रक चालक के खिलाफ कड़ी कार्यवाही के साथ मुआवजे की मांग किये हैं.

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!