भटगॉवसारंगढ़

रेडक्रॉस जिला इकाई ने किया अंगदान- देहदान जागरूकता अभियान

रेडक्रॉस जिला इकाई ने किया अंगदान- देहदान जागरूकता अभियान

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 1 जुलाई 2026/राज्यपाल रमेन डेका के निर्देश पर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के जिला इकाई सारंगढ़- बिलाईगढ़ के द्वारा सरसीवां में मानव अंग एवं देहदान प्रोत्साहन जागरूकता अभियान का सफल आयोजन किया गया। सरसीवां के सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में आयोजित इस जिला स्तरीय कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जिला कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन और सरस्वती शिशु मंदिर की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गान से हुई।

 

इस जागरूकता अभियान के दौरान दो ऐतिहासिक घोषणाएं सामने आईं, जिसने पूरे पंडाल को भावुक कर दिया। बिलाईगढ़ के धोबनी गांव की डॉक्टर निर्मला साहू ने समाज के सामने मिसाल पेश करते हुए अपने पूरे देहदान की घोषणा की। वहीं दूसरी बड़ी घोषणा में कार्यक्रम के संरक्षक सदस्य नत्थूलाल अग्रवाल ने मृत्यु पश्चात अपनी दोनों आंखें दान करने का महा-संकल्प लिया। अपने उद्बोधन में कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने कहा कि यह जिला स्तरीय पहला कार्यक्रम समाज में अंगदान और देहदान के प्रति एक नई जागृति और बड़ा संदेश लेकर जाएगा। वहीं सरस्वती शिशु मंदिर के अध्यक्ष रमेश जालान ने पूर्ण देहदान की घोषणा करने वाली डॉक्टर निर्मला साहू की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि डॉक्टर निर्मला साहू धन्य हैं और मैं उनके चरण रज को प्रणाम करता हूं। मंच का कुशल संचालन भागवत प्रसाद साहू द्वारा किया गया।

 

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य शिवकुमारी साहू, रायगढ़ सांसद प्रतिनिधि अरुण गुड्डू यादव, ज्योति लाल पटेल, सुभाष जालान, नत्थूलाल केडिया, रतन शर्मा, गोपाल अग्रवाल, दीपक थवाईत, जिला शिक्षा अधिकारी जोइधराम डहरिया, बीईओ सत्यनारायण साहू, लोकेश पटेल के अलावा प्रबुद्ध नागरिक, स्कूल के शिक्षक और स्कूली बच्चे उपस्थित थे। भारतीय रेडक्रॉस के राज्य अधिकारी लिंगराज पटेल के विशेष प्रयास, कुशल मार्गदर्शन और नेतृत्व में इस कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!