भटगॉवसारंगढ़

सारंगढ़, बरमकेला और बिलाईगढ़ में होगा 18 से 20 जून तक पंजीकरण शिविर*

सारंगढ़, बरमकेला और बिलाईगढ़ में होगा 18 से 20 जून तक पंजीकरण शिविर

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 12 साल पूर्ण होने पर आयोजन

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 17 जून 2026/प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” कार्यक्रम के अंतर्गत 18 से 20 जून 2026 तक 3-दिवसीय पंजीकरण शिविर का आयोजन सारंगढ़ के मंडी प्रांगण, बरमकेला के मंगल भवन में सुबह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक और बिलाईगढ़ के वार्ड 6 में स्थित सामुदायिक भवन में सुबह 11 से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। इस शिविर में विभागों में संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे आयुष्मान भारत, आयुष्मान वय वंदना, पीएम सूर्यघर, पीएन स्वनिधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, पीएम कौशल विकास योजना, पेंशन योजनाएं इत्यादि के अंतर्गत पंजीयन तथा सुविधा लाभ दिए जाने की कार्यवाही किया जायेगा।

 

यह शिविर, केंद्र एवं राज्य सरकार की समस्त जनकल्याणकारी एवं हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के उद्देश्य से किया गया है। इन शिविरों में मुख्य रूप से केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के लिए नए पंजीकरण, त्रुटि सुधार और समस्याओं का त्वरित निवारण संबंधी कार्य किया जाएगा। संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) को इस कार्यक्रम का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। शिविर के आयोजन से पूर्व ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में मुनादी, कोटवारों के माध्यम से सूचना किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक नागरिकों को इसकी जानकारी मिल सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!