
नगर पंचायत भटगांव के वार्ड 01 कृष्णा चौक मे अष्टमी को नव दुर्गा माँ की विशेष पूजा सम्पन्न
दुर्गा के नव रूपों मे बच्चों ने मनमोहक झांकी के साथ डांस की भव्य प्रस्तुति

हवन के पश्चात नवमी तिथि को बाजे गाजे के साथ हुआ विसर्जन
कार्यक्रम मे नगर पंचायत अध्यक्ष,उपाध्यक्ष एवं पार्षदगण हुए शामिल

भटगांव,नगर पंचायत भटगांव के वार्ड क्रमांक 01 कृष्णा चौक मे शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर अष्टमी तिथि को माँ दुर्गा की विशेष पूजा विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुई।
जहाँ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ माँ दुर्गा की आरती और पूजा की गई और कीर्तन मंडली के साथ विशेष झांकी की प्रस्तुति की गई. वहीं मोहल्ले के बच्चों ने इस भव्य जांकियों के साथ कार्यक्रम का शोभा बढ़ा दिया.
उसके बाद भव्य *हवन पूजन* का आयोजन किया गया। हवन में वार्डवासियों ने बढ़-चढ़कर आहुति दी और सुख-शांति की कामना की।
हवन के पश्चात नवमी तिथि को बाजे-गाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ माँ दुर्गा की प्रतिमा का भव्य विसर्जन किया गया। पूरे वार्ड में भक्तिमय माहौल और जय माता दी के जयकारे गूंजते रहे।
इस विशेष पूजा कार्यक्रम में नगर पंचायत भटगांव के अध्यक्ष विक्रम कुर्रे अपने परिवार सहित, उपाध्यक्ष प्रदीप देवांगन एवं पार्षदों मे प्रवेश दुबे, राम कुमार सिदार, महा देवा यादव,पार्षद प्रतिनिधि रमा पटेल, गणेश यादव विशेष रूप से शामिल हुए और माँ का आशीर्वाद लिया।
कार्यक्रम का सबसे आकर्षक केंद्र रहा बच्चों द्वारा दुर्गा के नव रूपों पर आधारित मनमोहक झांकी और डांस की भव्य प्रस्तुति रही । बच्चों ने माँ दुर्गा के नौ रूपों की वेशभूषा में नृत्य कर सभी का मन मोह लिया, जिसे देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए।

