भटगॉवसारंगढ़

नगर पंचायत कार्यालय भटगांव में गणेश स्थापना पर सुंदरकांड का भव्य आयोजन

नगर पंचायत कार्यालय भटगांव में गणेश स्थापना पर सुंदरकांड का भव्य आयोजन

भटगांव, नगर पंचायत भटगांव कार्यालय परिसर में श्री गणेश स्थापना के पावन अवसर पर सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यालय में विधि-विधान से भगवान श्री गणेश जी की स्थापना की गई, जिसके पश्चात पंडितों द्वारा सुंदरकांड का पाठ किया गया। इस दौरान पूरे कार्यालय परिसर को फूल-मालाओं और आकर्षक विद्युत सजावट से सजाया गया था। उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने सुन्दर कांड पाठकर हनुमान चालीसा किया और श्री गणेश जी की सामूहिक आरती कर आज के कार्यक्रम का समापन किया.

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम कुर्रे, उपाध्यक्ष एवं सभी पार्षदगण, सीएमओ, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। सुंदरकांड पाठ के बाद महाआरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन को लेकर नगर में हर्ष का माहौल है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!