
मिनीमाता उ. मा विद्यालय गिरवानी में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस और कृष्ण जन्माष्टमी, छात्र-छात्राओं ने दी रंगारंग प्रस्तुति
स्कूल के बच्चे श्री कृष्ण, राधारानी, सुदामा एवं गोपिकाओ के मनमोहक स्वरुप मे दिखे
भटगांव, 5 सितंबर शिक्षक दिवस के अवसर पर मिनीमाता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गिरवानी में शिक्षक दिवस एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। स्कूल के बच्चे श्री कृष्ण, राधारानी, सुदामा एवं गोपिकाओ के मनमोहक स्वरुप मे दिखे तो वहीं मटकी फोड़ प्रतियोगिता मे लड़को की धूम रही.



कार्यक्रम में छात्र/छात्राओं द्वारा डांस एवं विभिन्न खेलों की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर संस्था के संचालक डी.के. रात्रे द्वारा प्राचार्य आर.के. टण्डन एवं समस्त शिक्षकों को डायरी एवं पेन भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम मे विद्यालय के समस्त शिक्षकों का अहम योगदान रहा, जिनमें ओ.पी. बंजारे, कु. प्रीति साहू, कु. तनुजा यादव, श्री इन्द्रसेन जाटवर, श्रीमती रंजिता टण्डन, कु. सोनम टण्डन, कु. सीमा जाटवर, श्रीमती ममता यादव, कु. तमन्ना टण्डन, कु. दिलेश्वरी साहू, किरण चन्द्रा, कु. अंजली जाँगड़े प्रमुख रूप से उपस्थित रहे.


कार्यक्रम मे खो-खो, जलेबी दौड़, कुर्सी दौड़, नृत्य (डांस), मटकी फोड़, सुई धागा दौड़ आयोजित किया गया.


कार्यक्रम में बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला और अतिथियों ने बच्चों के सर्वांगीण विकास में शिक्षकों की भूमिका को सराहा।



