छत्तीसगढ़सारंगढ़

कुपोषण मुक्त जिले की दिशा में विशेष स्वास्थ्य शिविर, 44 बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

कुपोषण मुक्त जिले की दिशा में विशेष स्वास्थ्य शिविर, 44 बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

स्वास्थ्य और महिला एवं बाल विकास विभाग के समन्वय से बच्चों को दवाएं व पोषण सामग्री वितरित

अगले सप्ताह भटगांव, बिलाईगढ़, लेन्ध्रा और बरमकेला में भी लगेंगे शिविर

सारंगढ़–बिलाईगढ़, 31 अक्टूबर 2026। कुपोषण मुक्त जिला बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में जिला अस्पताल सारंगढ़ में कुपोषित बच्चों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। स्वास्थ्य विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग के समन्वय से हुए शिविर में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनकी जरूरत के अनुसार दवाएं और पोषण सामग्री उपलब्ध कराई गई।

शिविर में कुल 44 बच्चों की जांच की गई। इनमें सारंगढ़ परियोजना के 35 और कोसीर परियोजना के 9 बच्चे शामिल रहे। बच्चों को कैल्शियम, जिंक, सिट्रीजिन, पैरासिटामोल, आयरन, एंजाइम और एल्बेंडाजोल सहित आवश्यक दवाएं वितरित की गईं। साथ ही प्रोटीन पाउडर तथा कैल्शियम और मल्टीविटामिन सिरप भी उपलब्ध कराया गया।

कुपोषण से प्रभावित बच्चों के स्वास्थ्य की समय पर जांच और उन्हें आवश्यक उपचार एवं पोषण सहयोग उपलब्ध कराना इस पहल का प्रमुख उद्देश्य है। शिविर में विभागीय अमले ने बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ उनके उपचार और पोषण संबंधी जरूरतों पर ध्यान दिया। इस सफल आयोजन के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के योगदान की सराहना की गई।

इसी क्रम में आगामी सप्ताह परियोजना भटगांव, बिलाईगढ़, लेन्ध्रा और बरमकेला में भी विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों की तिथि स्वास्थ्य विभाग से समन्वय के बाद संबंधितों को सूचित की जाएगी। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने और आपसी समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!