
शासकीय शहीद वीर नारायण सिंह महाविद्यालय में युवा संवाद कार्यक्रम संपन्न

बिलाईगढ़। शासकीय शहीद वीर नारायण सिंह महाविद्यालय, बिलाईगढ़ में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री सुभाष जलान जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य श्री उमाकांत मिश्र जी ने की।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं के विचारों, उनकी जिज्ञासाओं, सामाजिक सहभागिता एवं राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को प्रोत्साहित करना रहा। इस अवसर पर युवाओं के साथ विभिन्न समसामयिक विषयों पर संवाद एवं विचार-विमर्श किया गया।

मुख्य अतिथि श्री सुभाष जलान जी ने युवाओं को सकारात्मक सोच, अनुशासन, जिम्मेदारी एवं राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज और देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया। वहीं अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य श्री उमाशंकर मिश्र जी ने युवाओं के सर्वांगीण विकास में शिक्षा, संस्कार और जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में रामनारायण देवांगन ,राधा राकेश ,धीरज दीक्षित ,झाड़ू लाल साहू ,सुकदेव साहु , सावित्री देवांगन,महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, विद्यार्थी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।



