छत्तीसगढ़सारंगढ़

युवा लेखक कमल ने कलेक्टर को भेंट की पुस्तक ‘हनुमान चालीसा का रहस्यमयी विज्ञान’

युवा लेखक कमल ने कलेक्टर को भेंट की पुस्तक ‘हनुमान चालीसा का रहस्यमयी विज्ञान’

पुस्तक में हनुमान चालीसा की 40 चौपाइयों का वैज्ञानिक दृष्टिकोण से विश्लेषण

युवा लेखक कमल दास महंत “छिंद” आधुनिक विज्ञान और भारतीय ज्ञान परंपरा के अध्ययन में सक्रिय

सारंगढ़–बिलाईगढ़, 30 अक्टूबर 2026। ग्राम छिंद निवासी लेखक एवं शोधकर्ता श्री कमल दास महंत ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने अपनी पुस्तक ‘हनुमान चालीसा का रहस्यमयी विज्ञान’ की प्रति कलेक्टर को भेंट की और पुस्तक की विषयवस्तु के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

पुस्तक में हनुमान चालीसा की सभी 40 चौपाइयों का आधुनिक भौतिकी, चेतना विज्ञान और ब्रह्मांडीय सिद्धांतों के संदर्भ में विश्लेषण किया गया है। इसका उपशीर्षक ‘ऊर्जा, चेतना, ब्रह्मांड’ है। लेखक ने इसमें भक्ति और विज्ञान के बीच संबंधों को समझने का प्रयास किया है।

श्री महंत ने बताया कि वे शोधकर्ता, लेखक, सॉफ्टवेयर इंजीनियर, डिजिटल उद्यमी और भारतीय ज्ञान परंपरा के अध्येता हैं। आधुनिक विज्ञान, भौतिकी, ब्रह्मांड, तकनीक, भारतीय दर्शन, वेद, उपनिषद, पुराण और सनातन ज्ञान परंपरा उनके अध्ययन के प्रमुख विषय हैं। वे इन विषयों को तर्क, अध्ययन, विश्लेषण और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से समझकर सरल भाषा में आम लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं।

उनकी पहली पुस्तक , ऊर्जा, द्रव्यमान, गुरुत्वाकर्षण और एकीकृत क्षेत्र सिद्धांत पर आधारित है। पुस्तक परिचय के अनुसार, उनके शोध-पत्र भी भौतिकी, ऊर्जा विज्ञान, चेतना अध्ययन, ब्रह्मांड विज्ञान और भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़े विषयों पर प्रकाशित हुए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!