श्री गायत्री प्रज्ञा पीठ भटगांव में व्यक्तित्व निर्माण युवा एवं नारी सशक्तिकरण प्रशिक्षण शिविर संपन्न

श्री गायत्री प्रज्ञा पीठ भटगांव में व्यक्तित्व निर्माण युवा एवं नारी सशक्तिकरण प्रशिक्षण शिविर संपन्न
300 से भी अधिक युवा, महिला एवं गायत्री परिजन इस प्रशिक्षण मे हिस्सा लिया

भटगांव, अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में श्री गायत्री प्रज्ञा पी में एक दिवसीय निःशुल्क व्यक्तित्व निर्माण, युवा एवं नारी सशक्तिकरण प्रशिक्षण शिविर का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ पूज्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य एवं वंदनीया माताजी भगवती देवी के चित्र पर दीप प्रज्वलन, माल्यार्पण एवं पूजन से हुआ। इस दौरान शशिकांत साहू एवं महिला मंडल की सदस्यों ने मंत्रोच्चार के साथ पूजन संपन्न कराया।

गायत्री परिवार की मातृशक्ति बड़ी संख्या मे विराजमान रही एवं स्कूल, कॉलेज एवं कोचिंग संस्थान के बच्चे इस शिविर मे बड़ी संख्या मे शामिल होकर शिविर का लाभ उठाया.
वहीं कार्यक्रम के स्वागत वंदन एवं देवपूजन के साथ कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ और लगभग 10:00 से 12:00 बजे – व्यक्तित्व निर्माण शशिकांत साहू द्वारा, 12:00 से 1:00 बजे तक परिवार निर्माण प्रशिक्षण श्रीमती छाया पटेल द्वारा, 2:00 से 4:00 बजे तक आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी का प्रशिक्षण – श्रीमती पुष्पा वर्मा द्वारा एवं 4:00 से 5:00 बजे – नारी जागरण एवं स्वास्थ्य प्रबंधन का प्रशिक्षण – श्रीमती पिंकी रजक द्वारा दिया गया.

वहीं 5:00 से 6:00 बजे – विदाई एवं आभार कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जहाँ नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रदीप देवांगन, एल्डरमेन तुलसी आदित्य, पटेल समाज के प्रान्त अध्यक्ष सुरेंद्र पटेल, साईं सेवा समिति के प्रमुख पंकज दुबे, भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरज सिँह दीक्षित,फूलचंद जायसवाल, सुरेश केशरवानी, रामदुलार साहू, श्री गायत्री प्रज्ञा पीठ के संस्थापक बोधीराम साहू द्वारा ने अपने वाणी व उद्बोधन से कार्यक्रम की सराहना की.
इस दौरान उपस्थित सभी माताओं-बहनों और युवतियों ने बड़े ध्यान से प्रशिक्षण को सुना और अपनी नोटबुक में महत्वपूर्ण बातें लिखीं,
वहीं कार्यक्रम का मुख्य संदेश रहा – “हम बदलेंगे, युग बदलेगा – हम सुधरेंगे, समाज सुधरेगा”और “शालीन युवा श्रेष्ठ राष्ट्र, स्वस्थ युवा सबल राष्ट्र” – सुसंस्कारित युवा, सशक्त नारी, समृद्ध समाज।
वहीं कार्यक्रम का लाइव प्रसारण प्रखर इंडिया न्यूज़ चैनल मे एडिटर के. पी. पटेल के सौजन्य से किया गया.

अंत में नारी तू नारायणी समिति एवं गायत्री महिला मण्डल एवं युवा मण्डल समिति के सदस्यों ने सभी का आभार व्यक्त किया गया।

