
नकली नोट छापकर बाजार में चलाने वाले 2 आरोपीयो को पुलिस ने कोसीर से किया गिरफ्तार !
सारंगढ़ । जिले के हसौद थाना क्षेत्र में नकली नोट छापने के बड़े रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने कोसीर क्षेत्र से 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रिंटर की मदद से 100 और 500 रुपये के नकली नोट छाप कर बाजार में चलाते थे। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के पास से नकली नोट, प्रिंटर और अन्य सामग्री बरामद की गई है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी दोनों ने नकली नोट छापना स्वीकार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।


