अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
आरोपी से एक हरा रंग जरीकेन 05 लीटर क्षमता वाली मे 04 लीटर हाथ भटठी महुआ शराब किमती 400 रूपए का जप्त
भटगांव – श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय आई.के. एलेसेला के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल, एसडीओपी बिलाईगढ़ श्री संजय तिवारी के कुशल मार्ग निर्देर्शन में थाना क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग कर अवैध कार्यो में अंकुश लगाने निर्देशित किया गया है।
इसी तारतम्य में उप निरीक्षक एच आर रात्रे थाना प्रभारी भंटगांव को मुखबिर से दिनांक 29.05.21 को सूचना मिला कि साकिन सलौनीकला सबरियाडेरा मे जग्गा गोड अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री करने रखा है कि सूचना पर प्रधान आरक्षक़ 20 कलीराम कुर्रे, आरक्षक मिथलेश राय, चंद्रशेखर सोनवानी दिलीप तेंदुए शराब रेड कार्यवाही पर सलौनीकला रवाना किया गया था ग्राम सलौनीकला सबरिया डेरा आरोपी के मकान सामने बिक्री करने रखा था जहां जग्गा गोड पिता नंदलाल गोड उम्र 35 साल साकिन सलौनीकला सबरिया डेरा का पकडा गया जिसके कब्जे से आरोपी से एक हरा रंग जरीकेन 05 लीटर क्षमता वाली मे 04 लीटर हाथ भटठी महुआ शराब किमती 400 रूपए को अवैध रूप से रखे बरामद हुआ जिसे समक्ष गवाहन के विधीवत जप्ती कार्यवाही किया गया आरोपी जग्गा गोड का कृत्य धारा 34 (a) आबकारी एक्ट का अपराध घटीत करना पाऐ जाने से समय सदर पर गिरफ्तार किया गया अपराध क्रंमांक 73/2021 पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया ।




