छत्तीसगढ़भटगॉवसारंगढ़

जे.पी. पब्लिक स्कूल में रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन 

अपनी कला, कल्पनाशीलता एवं रचनात्मक हुनर का शानदार प्रदर्शन

जे.पी. पब्लिक स्कूल में रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन 

प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर  लिया हिस्सा 

अपनी कला, कल्पनाशीलता एवं रचनात्मक हुनर का शानदार प्रदर्शन

बिलाईगढ़ । जे.पी. पब्लिक स्कूल, बेलटिकरी में गुरुवार, 19 नवंबर 2026 को विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा, कलात्मक अभिरुचि एवं भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रंगारंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए रंगोली प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता, थाल सजावट प्रतियोगिता एवं हेयर डिजाइन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी कला, कल्पनाशीलता एवं रचनात्मक हुनर का शानदार प्रदर्शन किया।

 

रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विभिन्न रंगों के माध्यम से आकर्षक एवं मनमोहक कलाकृतियां तैयार कीं। वहीं मेहंदी प्रतियोगिता में सुंदर एवं आकर्षक डिजाइन बनाए गए। थाल सजावट एवं हेयर डिजाइन प्रतियोगिता में भी विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

 

विद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमती बी.के. जायसवाल ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि बच्चों की छिपी हुई प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना भी है। इस प्रकार की गतिविधियों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मक सोच एवं सांस्कृतिक मूल्यों का विकास होता है।

कार्यक्रम में विद्यालय के वॉयस प्रिंसिपल रमेश कुर्रे सहित शिक्षकगण ओमेश्वरी साहू, अमिषा बंजारे, रंजिता कुर्रे, यामिनी बंजारे, अम्बरीश चंद्रसना, मानस बारिक, तुलैश्वरी साहू, हेमा बंजारे, भूमिका साहू, आशीष मिर्धा एवं दुर्बादल प्रधान का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन रहा।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए भविष्य में भी इस प्रकार की शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा।

अंत में विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों के उत्साह, मेहनत एवं रचनात्मक प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!