छत्तीसगढ़सारंगढ़

बाल दिवस पर जिला यातायात पुलिस की विशेष पहल: श्री श्याम वर्ल्ड स्कूल में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम।

यातायात नियमों, साइबर सुरक्षा और नवीन कानूनों की दी गई जानकारी।

बाल दिवस पर जिला यातायात पुलिस की विशेष पहल: श्री श्याम वर्ल्ड स्कूल में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम।

यातायात नियमों, साइबर सुरक्षा और नवीन कानूनों की दी गई जानकारी।

नाबालिगों को वाहन न देने की अभिभावकों से अपील, नियम उल्लंघन पर धारा 199A के तहत होगी वैधानिक कार्रवाई।

अनजान लिंक पर क्लिक न करें व साइबर ठगी होने पर तत्काल राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।

देश के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती एवं बाल दिवस के अवसर पर जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ की यातायात पुलिस टीम द्वारा आज श्री श्याम वर्ल्ड स्कूल, बिलाईगढ़ में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों, साइबर अपराधों से बचाव और देश के नवीन कानूनों के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम की शुरुआत में जिला यातायात प्रभारी जितेंद्र कुमार चंद्रा ने बच्चों को बाल दिवस के महत्व और ‘चाचा नेहरू’ के बच्चों के प्रति प्रेम व भविष्य से जुड़े उनके विचारों से अवगत कराया। साथ ही, बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं और उनके सर्वांगीण विकास के लिए अच्छी शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, अच्छे संस्कार और स्वयं की सुरक्षा के प्रति सजग रहना अत्यंत आवश्यक है।

यातायात जागरूकता सत्र के दौरान छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी गई और बच्चों को सचेत करते हुए कहा गया कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे मोटरसाइकिल या कार जैसे वाहन न चलाएं। इसके अतिरिक्त, दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने और सड़क पार करते समय विशेष सावधानी बरतने की समझाइश दी गई।

Oplus_131072

यातायात नियमों के साथ साइबर जागरूकता संबंधी जानकारी:

Oplus_131072

डिजिटल युग के खतरों से बच्चों को बचाने के लिए साइबर जागरूकता पर भी विशेष जोर दिया गया। यातायात टीम ने बच्चों को ऑनलाइन गेमिंग और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे में समझाया। उन्हें किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करने, फर्जी कॉल से सावधान रहने तथा अपना ओटीपी और पासवर्ड किसी के साथ साझा न करने की सलाह दी गई। किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी या साइबर धोखाधड़ी होने पर बिना घबराए तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के लिए जागरूक किया गया।

अभिभावकों के लिए विशेष संदेश:

यातायात सेल ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे अपने नाबालिग बच्चों को कभी भी वाहन चलाने के लिए न दें। साथ ही, बच्चों के मोबाइल और इंटरनेट उपयोग पर उचित निगरानी रखें तथा स्वयं भी यातायात नियमों का पालन कर बच्चों के सामने एक आदर्श प्रस्तुत करें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नाबालिग द्वारा वाहन चलाए जाने पर मोटरयान अधिनियम की धारा 199A के तहत सीधे अभिभावक अथवा वाहन स्वामी के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई किए जाने का प्रावधान है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!