
कथा के 5 वें दिन पार्वती जन्म के साथ शिव-पार्वती विवाह की कथा के साथ भव्य बारात व झांकी का आयोजन
प्रतिदिन सैकड़ो हजारों श्रद्धालु शिव भक्ति में डूबे,कथा मे जन्म के साथ शिव-पार्वती विवाह का भव्य झांकी
कथा का सबसे आकर्षक प्रसंग रहा शिव-पार्वती विवाह

कार्यक्रम मे शामिल हुए नगर व क्षेत्र के भाजपा प्रतिनिधिगण

भटगांव, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के नगर पंचायत भटगांव में इन दिनों भक्ति का महासागर उमड़ा हुआ है।

जहां 14 नवंबर से 20 नवंबर 2026 तक शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन हो रहा है, जिसमें प्रतिदिन सैकड़ो हजारों श्रद्धालु शिव भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं।

प्रसिद्ध कथावाचक पं.देवी दयाल चतुर्वेदी उनके मुख से शिव महापुराण की कथा सुनने के लिए रोज सैकड़ो हजारों की संख्या में श्रद्धालु पंडाल में पहुंच रहे हैं।

वहीं कथा सुनने पंडाल खचाखच भारी भीड़ देखने को मिल रहा है. महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे सभी कथा में तल्लीन दिखे।

कथा मे जन्म के साथ शिव-पार्वती विवाह का भव्य झांकी के साथ कथा का सबसे आकर्षक प्रसंग शिव-पार्वती विवाह रहा. जहाँ घर परिवार के सदस्यों ने भगवान शिव और माता पार्वती के जीवंत स्वरूप में मंच पर दर्शन दिए। साथ ही बारात मे शंकर भगवान के साथ भुत प्रेत, दैत्य, भालू, नंदी इत्यादि का भव्य झांकी के साथ नृत्य करते नजर आये.

शिव-पार्वती के विवाह प्रसंग ने सभी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। पूरा पंडाल हर-हर महादेव और जय शिव-पार्वती के जयकारों से गूंज उठा। वहीं आज के कार्यक्रम मे पधारे सभी श्रद्धांलुओं के लिए भोजन प्रसाद भंडारे की व्यवस्था विजय साहू मन्नू साहू के सौजन्य से किया गया था.

कथा के दौरान भटगांव एवं आसपास के भाजपा प्रतिनिधि, एल्डरमेन एवं पत्रकार साथी शामिल हुए जहाँ भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरज सिँह दीक्षित, फूलचंद जायसवाल, श्यामा प्रसाद साहू, मोहन साहू, एल्डर मेन तुलसी आदित्य सहित पत्रकार के. पी. पटेल परिवार के साथ उपस्थित रहे.वहीं शिव भोलेनाथ ज़ी अपने बारात व टीम के साथ भव्य झांकी व डी जे बाजे के साथ नगर का भ्रमण करते हुए बारात कार्यक्रम स्थल पहुंची जहाँ माता पार्वती के साथ परिवार के पूरा सदस्य पुष्प वर्षा करते हुए पूजा आरती के साथ भव्य स्वागत किये. तत्पश्चात विधिवत माता पार्वती एवं भोलेनाथ का विवाह संस्कार कराते हुए पूजा आरती के साथ कार्यक्रम को सम्पन्न कराया गया.

इस भव्य आयोजन शोभित नामदेव – श्रीमती संतोषी नामदेव एवं परिवार द्वारा
स्व. श्री चिरंजीव लाल नामदेव और स्व. श्रीमती चारो बाई नामदेव की स्मृति में यह कथा आयोजित की जा रही है।








