छत्तीसगढ़सारंगढ़

धान के अवैध भंडारण और परिवहन पर प्रशासन सख्त

तहसील भटगांव में साहू ट्रेडर्स, सलिहा घाट चेकपोस्ट और धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण; सालर में 98 कट्टा धान जब्त

धान के अवैध भंडारण और परिवहन पर प्रशासन सख्त

तहसील भटगांव में साहू ट्रेडर्स, सलिहा घाट चेकपोस्ट और धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण; सालर में 98 कट्टा धान जब्त

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 18 नवंबर 2026। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान अवैध भंडारण और परिवहन पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा निगरानी एवं जांच की जा रही है। समय-सीमा बैठक में कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में बिलाईगढ़ एसडीएम सुश्री शिक्षा शर्मा के मार्गदर्शन में तहसीलदार भटगांव श्री प्रकाश पटेल ने आज साहू ट्रेडर्स, अंतरजिला चेकपोस्ट सलिहा घाट तथा सलिहा घाट धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए खरीदी और निगरानी व्यवस्था पर सतर्कता बरतने को कहा।

जिले में धान के अवैध परिवहन पर नियंत्रण के लिए कुल 21 चेकपोस्ट बनाए गए हैं। इनमें 11 अंतरराज्यीय और 10 अंतरजिला चेकपोस्ट शामिल हैं। जिले में 80 समितियों के अंतर्गत 95 धान खरीदी केंद्र संचालित हैं। चेकपोस्ट और खरीदी केंद्रों के माध्यम से धान के आवागमन एवं खरीदी व्यवस्था पर निगरानी रखी जा रही है।

Oplus_131072

इसी क्रम में सालर में एसडीएम द्वारा धान के अवैध भंडारण की जांच की गई। जांच के दौरान 98 कट्टा धान जब्त किया गया। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध रूप से धान का भंडारण या परिवहन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Oplus_131072

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!