भटगॉवसारंगढ़

स्वच्छता ही सेवा एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत मुक्तिधाम में श्रमदान

श्रमदान कर स्वच्छ एवं सुंदर परिसर बनाए रखने का दिया संदेश

स्वच्छता ही सेवा एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत मुक्तिधाम में श्रमदान

 श्रमदान कर स्वच्छ एवं सुंदर परिसर बनाए रखने का दिया संदेश

भटगांव, स्वच्छता ही सेवा एवं सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर पंचायत भटगांव के मुक्तिधाम, वार्ड क्रमांक 02 में सामूहिक श्रमदान एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जनप्रतिनिधियों, नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारियों एवं आम नागरिकों ने मिलकर परिसर की साफ-सफाई एवं स्वच्छता कार्य किया।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम कुर्रे , सभापति एवं वार्ड क्रमांक 04 पार्षद लीलाधर वैष्णव, वार्ड क्रमांक 02 पार्षद महादेवा यादव, वार्ड क्रमांक 08 पार्षद प्रतिनिधि रमाकांत पटेल सहित मुख्य नगर पालिका अधिकारी देव कुमार पटेल, जिला समन्वयक  शुभम् नायक सफाई दरोगा सत्येंद्र सिंह बिसेन एवं नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी एवं आम नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने श्रमदान कर स्वच्छ एवं सुंदर परिसर बनाए रखने का संदेश दिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!