
जनपद सदस्य अशोक पटेल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य भेंट,
क्षेत्र के विकास मुद्दों पर हुई चर्चा,

कुंजराम पटेल जिला पंचायत सभापति प्रतिनिधि, प्रेमलाल पटेल शाकंभरी बोर्ड सदस्य हुए शामिल
भटगांव / बिलाईगढ़, जनपद पंचायत बिलाईगढ़ के जनपद सदस्य अशोक पटेल ने आज राजधानी रायपुर स्थित निवास पर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से सौजन्य भेंट की।

इस दौरान अशोक पटेल ने अपने क्षेत्र के विभिन्न जनहित एवं विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री जी से विस्तार से चर्चा की तथा संबंधित विषयों के आवेदन सौंपे।
*इन मुद्दों पर हुई चर्चा:*
– किसानों की समस्याएं
– सड़क, पुल एवं अधोसंरचना
– शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाएं
– राशन, पेंशन एवं जनकल्याण योजनाएं
– क्षेत्र के विकास कार्य

मुख्यमंत्री जी ने आवेदन प्राप्त कर तत्काल मार्क करते हुए संबंधित कार्यालय को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया और कार्यों को पूर्ण कराने का आश्वासन दिया।

अशोक पटेल ने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों को लेकर यह पहल निश्चित रूप से महत्वपूर्ण है। उन्होंने मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया। वहीं भेंट मुलाक़ात मे कुंजराम पटेल जिला पंचायत सभापति प्रतिनिधि, प्रेमलाल पटेल शाकंभरी बोर्ड सदस्य, लोमस पटेल पूर्व जनपद सदस्य,
राधे पटेल, प्रकाश नायक उपस्थित रहे.

