भटगॉवसारंगढ़

वीबी जीराम जी : विकसित भारत रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) देश में लागू

वीबी जीराम जी : विकसित भारत रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) देश में लागू

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया वर्चुअल जनसम्मेलन

 

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 02 जुलाई 2026/विकसित भारत रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन, ग्रामीण (वीबी जीराम जी) 1 जुलाई से लागू हुआ है, जिसके प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में राज्य स्तरीय जन सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्चुअल माध्यम से प्रदेशभर के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीण विकास से जुड़े कर्मचारियों को संबोधित किया। उन्होंने ग्रामीण रोजगार, आजीविका संवर्धन, आत्मनिर्भर ग्रामों के निर्माण तथा विभिन्न विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले में इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला पंचायत के सभा कक्ष में किया गया, जहां अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीण विकास विभाग के कर्मचारियों ने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में भाग लिया तथा केंद्रीय मंत्री का संबोधन सुना।

 

कार्यक्रम में कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी इंद्रजीत बर्मन, जनपद पंचायत सारंगढ़ सीईओ राधेश्याम नायक, बरमकेला जनपद पंचायत सीईओ अजय पटेल सहित गणमान्य नागरिक ज्योति लाल पटेल, जिले के सभी रोजगार सहायक तथा तीनों जनपद क्षेत्रों के सरपंच संघ के अध्यक्ष उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, रोजगार सृजन, आजीविका के नए अवसरों तथा ग्राम पंचायतों की सहभागिता को और मजबूत बनाने पर विशेष बल दिया गया। उपस्थित सभी अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम से प्राप्त मार्गदर्शन को जिले में प्रभावी रूप से लागू करने का संकल्प लिया। उल्लेखनीय है कि वीबी जीराम जी को मनरेगा के स्थान पर लागू किया है। मनरेगा के कार्यों में बहुत कार्यों और शक्ति को जोड़कर उसे वीबी जीराम जी बनाया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!