भटगॉवसारंगढ़

ऋचा सिंह मंत्रालय के लिए भारमुक्त, शिक्षा शर्मा को बिलाईगढ़ एसडीएम का प्रभार

शिक्षा शर्मा आगामी आदेश तक संभालेंगी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बिलाईगढ़ की जिम्मेदारी

ऋचा सिंह मंत्रालय के लिए भारमुक्त, शिक्षा शर्मा को बिलाईगढ़ एसडीएम का प्रभार

शिक्षा शर्मा आगामी आदेश तक संभालेंगी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बिलाईगढ़ की जिम्मेदारी

सारंगढ़–बिलाईगढ़। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के परिपालन में डिप्टी कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बिलाईगढ़ श्रीमती ऋचा सिंह को सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले से भारमुक्त कर दिया गया है। वे अब मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर में अपनी नवीन पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करेंगी।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कार्यालय द्वारा 30 सितंबर को जारी आदेश के अनुसार सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के 29 सितंबर 2026 के आदेश के तहत श्रीमती ऋचा सिंह का स्थानांतरण मंत्रालय नवा रायपुर अटल नगर किया गया है। शासन के आदेश के परिपालन में उन्हें 30 सितंबर को जिले से नवीन पदस्थापना स्थल के लिए भारमुक्त किया गया।

श्रीमती ऋचा सिंह के भारमुक्त होने के बाद जिला कार्यालय में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर सुश्री शिक्षा शर्मा को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बिलाईगढ़ का संपूर्ण प्रभार अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक सौंपा गया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!