युवा रत्न सम्मान के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 21 सितंबर 2026 राज्य शासन की युवा रत्न सम्मान योजना के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं एवं स्वैच्छिक संगठनों से 30 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सामाजिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक, शैक्षणिक, खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वालों को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। योजना के तहत प्रतिवर्ष एक स्वैच्छिक संगठन और 14 क्षेत्रों में एक-एक उत्कृष्ट युवा का चयन किया जाता है। चयनित संगठन को 5 लाख रुपये तथा उत्कृष्ट युवा को 2.50 लाख रुपये की सम्मान राशि के साथ पदक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। अन्य युवा रत्न सम्मानों के लिए चयनित युवाओं को 1 लाख रुपये की राशि दी जाएगी। जिला स्तर पर आवेदनों का परीक्षण एवं सत्यापन कर पात्र आवेदनों की राज्य स्तर पर अनुशंसा की जाएगी।