
भटगांव के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भूमि पूजन के साथ विकास कार्य का शुभारंभ
भूमि पूजन नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम कुर्रे एवं उपाध्यक्ष प्रदीप देवांगन के कर कमलों से सम्पन्न
भटगांव, नगर पंचायत भटगांव के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 02 अतिरिक्त कक्ष एवं अहाता निर्माण कार्य का भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ।

भूमि पूजन नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम कुर्रे एवं उपाध्यक्ष प्रदीप देवांगन के कर कमलों से विधि-विधान के साथ किया गया।
इस अवसर पर पार्षद राम कुमार सिदार, पार्षद महादेवा यादव, पार्षद प्रतिनिधि गणेश यादव, प्रज्ञा इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर व पत्रकार के.पी. पटेल, पत्रकार संदीप पटेल शाला विकास समिति के अध्यक्ष राकेश पटेल प्राचार्य निरुपमा केशरवानी सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।
विद्यालय में अतिरिक्त कक्ष बनने से छात्राओं को बेहतर सुविधा मिलेगी।



