भटगॉवसारंगढ़

जे.पी. पब्लिक स्कूल बेल्टिकरी में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

जे.पी. पब्लिक स्कूल बेल्टिकरी में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

बिलाईगढ़ । विकासखंड बिलाईगढ़ के अंतर्गत जे.पी. पब्लिक स्कूल बेल्टिकरी में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती सरस्वती यादव जी, पालक समिति अध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया गया। इसके पश्चात उपस्थित सभी अतिथियों, विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान गाकर राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं गौरव व्यक्त किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डोल कुमार जायसवाल जी, तहसील अध्यक्ष किसान मोर्चा, नंदनी पवन जायसवाल सभापति महिला बाल विकाश जनपद पंचायत बिलाईगढ़ , रामाधार जायसवाल, उपाध्यक्ष स्कूल प्रबंधन समिति, दुलारेष्वर साहू, पंच ग्राम पंचायत बेलटिकरी, श्रीराम केंवट, राम खिलावन चौहान पंच, मोहरसाय जायसवाल, बोटलाल साहू पंच ,नेतराम यादव पंच, रामाधीन साहू वरिष्ठ नागरिक, कुमारी संजू यादव, दसरू साहू जी, वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण, कविता एवं विभिन्न प्रस्तुतियां दी गईं। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और देशभक्ति का संदेश दिया। उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए स्वतंत्रता दिवस के महत्व तथा देश के प्रति अपने कर्तव्यों के बारे में प्रेरणादायी विचार व्यक्त किए।

 

कार्यक्रम में विद्यालय के डायरेक्टर संतराम जायसवाल एवं प्राचार्या बी.के. जायसवाल ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मनस बारिक सर, रमेश कुर्रे सर, चंद्रसुना सर, आशीष सर, दुबरदाल प्रधान सर, ओमेश्वरी साहू मैडम, अमीषा बंजारे मैडम, तुलैश्वरी साहू मैडम, रंजिता बंजारे मैडम, यामिनी बंजारे मैडम एवं हेमा बंजारे मैडम सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहे ।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्र के प्रति समर्पण, एकता और अखंडता की भावना के साथ हुआ। स्वतंत्रता दिवस समारोह ने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं उपस्थित अतिथियों में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को और मजबूत किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!