छत्तीसगढ़सारंगढ़

पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन योजना के लाभार्थी बच्चों का हुआ विशेष स्वास्थ्य परीक्षण

पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन योजना के लाभार्थी बच्चों का हुआ विशेष स्वास्थ्य परीक्षण

कोविड-19 में माता-पिता को खोने वाले जिले के चार बच्चों की स्वास्थ्य और पोषण संबंधी जांच

कलेक्टर के निर्देश पर स्वास्थ्य एवं महिला एवं बाल विकास विभाग ने संयुक्त रूप से की पहल

सारंगढ़–बिलाईगढ़, 13 नवंबर 2026। कोविड-19 महामारी के दौरान अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों के संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य के लिए केंद्र शासन द्वारा संचालित पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन योजना के अंतर्गत जिले के चार लाभार्थी बच्चों का विशेष स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग ने संयुक्त रूप से 11 नवंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरमकेला में यह परीक्षण आयोजित किया।

स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान चिकित्सकों ने बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण की स्थिति की जांच कर उनकी आवश्यक चिकित्सकीय जरूरतों का आकलन किया। बच्चों और उनके अभिभावकों को संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच तथा उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में आवश्यक परामर्श भी दिया गया। जिला प्रशासन द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी और उन्हें योजना के अंतर्गत मिलने वाली सुविधाओं से जोड़ने के लिए विभागों के माध्यम से प्रयास किए जा रहे हैं।

पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन योजना के तहत कोविड-19 के कारण माता-पिता को खोने वाले पात्र बच्चों को दीर्घकालीन सहायता प्रदान की जाती है। योजना में 23 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा, शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रावधान है। इसका उद्देश्य कठिन परिस्थितियों से गुजरे बच्चों को संरक्षण और सहयोग देकर उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करना है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!