भटगॉवसारंगढ़

महतारी वंदन पोर्टल केवल बस्तर में खोलना महिलाओं के साथ अन्याय-प्रवेश दुबे

महतारी वंदन पोर्टल केवल बस्तर में खोलना महिलाओं के साथ अन्याय-प्रवेश दुबे

भटगांव – नगर पंचायत भटगांव के पूर्व कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी वर्तमान पार्षद प्रवेश दुबे ने महतारी वंदन योजना के पोर्टल को केवल बस्तर संभाग तक सीमित रखने के निर्णय पर सवाल उठाते हुए कहा है कि प्रदेश की भाजपा सरकार स्पष्ट करे कि आखिर पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश की पात्र महिलाओं के साथ भेदभाव क्यों किया जा रहा है। यदि सरकार वास्तव में महिलाओं के हितों के प्रति संवेदनशील है तो महतारी वंदन योजना का पोर्टल केवल बस्तर में ही खोला जा रहा है? क्या बाकी जिलों की महिलाएं इस योजना के पात्र नहीं है या फिर सरकार उन्हें दूसरे दर्जे का नागरिक मान रही है?

प्रवेश दुबे ने कहा कि प्रदेश के अनेक जिलों में हजारों ऐसी महिलाएं हैं जो विभिन्न कारणों से अब तक महतारी वंदन योजना का लाभ नहीं ले सकी हैं। कई महिलाओं के आवेदन छूट गए तो कई दस्तावेजों में त्रुटियां होने के कारण वे योजना से वंचित रह गई।ऐसी स्थिति में सरकार का दायित्व था कि पूरे प्रदेश में एक समान अवसर उपलब्ध कराया जाए ताकि सभी पात्र महिलाएं योजना का लाभ प्राप्त कर सकें। लेकिन केवल बस्तर में पोर्टल खोलना सरकार की मंशा पर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है। भाजपा सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि पूरे प्रदेश में पोर्टल खोलने में आखिर ऐसी कौन सी बाधा है।जिसके कारण केवल एक संभाग को इसका लाभ दिया जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!