छत्तीसगढ़भटगॉवसारंगढ़

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ, भक्तिमय हुआ भटगांव

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ, भक्तिमय हुआ भटगांव

भटगांव। नगर पंचायत भटगांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ मंगलवार को भव्य कलश यात्रा के साथ श्रद्धा और उल्लासपूर्ण वातावरण में हुआ। इस अवसर पर पूरा नगर भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया। कलश यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, वहीं बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर यात्रा की शोभा बढ़ाई।

कलश यात्रा का शुभारंभ नगर स्थित केसरवानी मंगल भवन से हुआ। यात्रा साईं बाबा मंदिर होते हुए एन.डी. वैष्णव हॉस्पिटल के सामने स्थित निज निवास, भटगांव में कथा स्थल तक पहुंची। इस दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए और भगवान के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। मार्ग में जगह-जगह नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया। महिलाओं की विशेष सहभागिता और श्रद्धालुओं के उत्साह ने आयोजन को और भी आकर्षक बना दिया।

कथा स्थल पहुंचने के पश्चात विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की गई। इसके साथ ही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का विधिवत शुभारंभ हुआ।

Oplus_131072

आयोजन के संबंध में आयोजक प्रवेश दुबे ने बताया कि सात दिनों तक चलने वाली इस पावन कथा में प्रयागराज से पधारे परम पूज्य संत श्री श्री 1008 श्री पवन कुमार त्रिपाठी जी महाराज अपने श्रीमुख से श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे। कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से हरि इच्छा तक किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कथा के अंतिम दिन विधि-विधान से पूर्णाहुति संपन्न होने के पश्चात भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण कराया जाएगा।

इस धार्मिक आयोजन को लेकर नगरवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। कलश यात्रा एवं कथा शुभारंभ के अवसर पर मुकुट लाल दुबे-फूल दुबे,संजय सुनीता दुबे,पंकज सोनाली दुबे, प्रवेश शिखा दुबे, संजीव राजेत्री, पत्रकार रूपनारायण सिंह ठाकुर, धर्मेंद्र साहू,रामदुलार साहू, के पी पटेल, उमा धीवर, विकास दुबे, शिक्षिका नीलिमा साहू, रेखा देवांगन, समाजसेवी रीता देवांगन, दीक्षा पांडे, सुनीता प्रधान , प्रतिज्ञा सिंह, कामिनी राजपूत, बबली सिंह अरुण देवांगन, रामलाल साहू,सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

Oplus_131072
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!