छत्तीसगढ़सारंगढ़

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का किया निरीक्षण* 

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा*

*कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का किया निरीक्षण*

*राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा*

सारंगढ़–बिलाईगढ़, 23 सितंबर 2026। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पद्मिनी भोई साहू ने बुधवार को जिले के ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस में रखी ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था, रख-रखाव तथा निर्वाचन से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने वेयरहाउस की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली तथा निर्वाचन शाखा के अधिकारियों से आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्वाचन आयोग के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी एवं जोगी कांग्रेस सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रमुख प्रतिनिधि उपस्थित रहे। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया तथा ईवीएम एवं वीवीपैट से संबंधित व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया।

निरीक्षण के अवसर पर डिप्टी कलेक्टर वर्षा बंसल, निर्वाचन शाखा के अधिकारी-कर्मचारी सहित संबंधित विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!