भटगॉवसारंगढ़

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने बीज उत्सव अभियान के लोगो का किया विमोचन

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने बीज उत्सव अभियान के लोगो का किया विमोचन

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के नेतृत्व में सीड बाल से जिले के बंजर क्षेत्रों में हरियाली करने का नवाचार

 

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 20 जून 2026/ राजस्व, आपदा प्रबंधन पुनर्वास, उच्च शिक्षा मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री ने कृषि उपज मंडी प्रांगण सारंगढ़ में जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे नवाचार “बीज उत्सव” के लोगो का विमोचन किया। इस अवसर पर कलेक्टर पद्मिनी भाई साहू, बरमकेला ब्लाक के ग्राम खिचरी की शिक्षिका सुनीता यादव उपस्थित थीं।कलेक्टर पद्मिनी भाई साहू के नेतृत्व में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के ऐसे वन विहीन, पठारी एवं मैदानी क्षेत्र जहां वृक्ष नहीं है या कम है, वहां ऐसे सीड बाल को फेंककर वृक्षारोपण करने का उद्देश्य है। जिले के वन, उद्यानिकी और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के बिहान के सहयोग से वृहद मात्रा में बीज के अंकुरण के लिए सीड बाल का निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ-साथ अन्य विभाग एवं संस्थाओं से भी सहयोग लिया जायेगा। यह कार्य इसी मानसून में पूरा किया जाएगा, जिसके लिए जामुन, आम, बेर, महुआ, नीम, सीताफल, मुनगा, पीपल, बरगद, सरई, साजा आदि का सीड बाल तैयार किया जा रहा है।

 

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने कहा कि, सीड बॉल ऐसे छोटे मिट्टी किसी भी बीज को अगर हम मिट्टी से कवर कर दे और उसके बाद बारिश के पहले उसको हम खेतों में छोड़ दे तो जब नमी आती है और जब मॉइस्चर टेम्परेचर होता है उससे उसका ग्रोथ बहुत जल्दी होता है। अगर खेत में बीज को ऐसे ही डाल देते हैं तो चिड़िया ले जाते हैं या जानवर उसको खा जाते है तो पौधे का अंकुरण नहीं होता। वन विभाग, हॉर्टिकल्चर और महिला स्व सहायता समूह के माध्यम से हम ये अभियान जिले में प्रारंभ कर रहे हैं। आज जो सीड बॉल हम प्लांटेशन में डाला है ये सीड बॉल ना केवल हमारी बंजर भूमि को सुदृढ़ करेगा। पौधारोपण में हमारी सक्सेस रेट बढ़ोतरी करेगा। जब मिट्टी गीली होगी तो बीज अंकुरित अपने आप होगा और इसमें कोई भी उर्वरा फर्टिलाइजर डालने की जरूरत नहीं है और अपने आप ग्रोथ करेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!