छत्तीसगढ़बलौदाबाजारभटगॉव

भटगांव क्षेत्र में पर्यटन को लगी पंख… चंदलीडीह डैम में बोटिंग, राफ्टिंग, नाइट कैंपिंग की शुरूआत

सारंगढ़-बिलाईगढ़ : जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में बिलाईगढ़ विकासखंड के ग्राम चंदलीडीह में रामनामी इको टूरिज्म की शुरुआत की गई। अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया।

खास बात यह रही कि पहले ही दिन रूस से दो विदेशी पर्यटक यहां पहुंचे और प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लिया। पर्यटक यहां बोटिंग, बंबू राफ्टिंग, कायाकिंग, नाइट कैंपिंग और सतखंडा पहाड़ ट्रैकिंग का आनंद ले सकेंगे। साथ ही रामनामी समाज की अनूठी संस्कृति और परंपराओं से भी रूबरू होंगे।इस पहल से जिले को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान मिलने के साथ स्थानीय ग्रामीणों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।वहीं कार्तिक पूर्णिमा पर चन्दलीडीह पहुंचकर बोटिंग और पिकनिक का आनंद लिया.

Oplus_131072
Oplus_131072

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!