छत्तीसगढ़बलौदाबाजार

पूर्व मंत्री शिव डहरिया एक दिवसीय प्रवास पर

बिलाईगढ़ :पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया रविवार को बिलाईगढ़ विधानसभा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार आत्मीय स्वागत किया ।

प्राप्त समाचार के अनुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया गत रविवार को एक दिवसीय प्रवास पर बिलाईगढ़ विधानसभा पहुंचे।

वे भटगांव के वरिष्ठ कांग्रेसी प्रवेश दुबे के यहां आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में साथियों सहित शामिल होकर कथा श्रवण किया एवं कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए ।

इसके पूर्व डॉ शिवकुमार डहरिया ग्राम नवापारा में मिथलेश लहरे के यहां षष्ठी कार्यक्रम में शामिल हुए तथा पंडरीपानी के पूर्व सरपंच इतवारी साहू के यहां कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात किया इस दरमियान कार्यकर्ताओं एवं किसानों ने अपनी व्यथा बताते हुए पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार को याद कर उनके द्वारा किसानों के हित में हुए अनेक कार्यों को गिनाया तथा वर्तमान में किसानों की कुस्थिति से अवगत कराया इस अवसर पर श्री डहरिया ने उपस्थित ग्राम वासियों एवं कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की किसान हितैसी सरकार बनाने का आह्वान किया ।

Oplus_131072

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक कविता प्राण लहरे, जिला अध्यक्ष ताराचंद देवांगन, वरिष्ठ कांग्रेसी गोपाल पांडे ,विक्रम साहू, संदीप अग्रवाल, घनश्याम मनहर, राम शंकर साहू , रामनरायन भट्ट ,नल पटेल ,वीरेंद्र साहू ,बबलू खान , लंकेश्वर देवांगन, पीके घृत लहरे ,रोहित देवांगन ,मिथलेश लहरे, रामसाय बघेल, किशोर निराला, दिल हरण साहू, असारत खान ,लता जाटवर ,वीरेंद्र श्रीवास्तव, रतन बंजारे ,जागेश्वर लहरें ,इंदुभूषण परिवार ,चंद्रशेखर हिरवानी , फिरित लाल खटकर ,इतवारी साहू ,सहित सैकड़ो कार्यकर्ता , प्रबुद्ध नागरिक एवं लोग जन् मौजूद रहे ।

Oplus_131072

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!