प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का स्वागत टुंडरी में

बिलाईगढ़ : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का आज बिलाईगढ़ विधानसभा के ग्राम टुंडरी में कार्यकर्ताओं ने जोरदार आतिशी स्वागत किया ।प्राप्त समाचार के अनुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज आज बलौदा बाजार गिधौरी सड़क मार्ग से सारंगढ़ दौरे पर रहे इसी दरमियान ग्राम टुंडरी में वरिष्ठ कांग्रेस नेता छत्रसाल साहू के नेतृत्व में जोरदार आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया यहां बड़े तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष जी का फूल माला एवं पुष्प गुच्छ से उनका आतिशी स्वागत किया तथा क्षेत्रीय समस्याओं से अवगत कराया ।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से विधायक कविता प्राण लहरें, जिला अध्यक्ष ताराचंद देवांगन ,संदीप अग्रवाल, प्रेमशिला नायक ,राजकुमार जांगड़े, लता जाटवर ,इंदु भूषण पड़वार,शैलेंद्र देवांगन ,खगेश्वर वैष्णव ,डॉ शंकर नारंग,यादराम हिरवानी , डा हरिराम पटेल, हरिहर साहू ,राम शंकर साहू ,यशवंत साहू, मोहन रात्रि ,चंद्रशेखर नायक, दिगेश यादव, रत्न बंजारे, ललहा साहू, सहसराम बारले , धरम वर्मा, भागवत साहू, नंदकिशोर साहू ,संजय यादव,राजेंद्र साहू, मनोज पटेल, सरदीश पटेल,पीहू लाल श्रीवास ,कमल साहू ,अरविंद मनहर ,राजू वर्मा, जीवन प्रधान, उदय राम पटेल, लखन साहू आदि के अलावा सैकड़ो के तादाद में कार्यकर्ता मौजूद रहकर स्वागत किया।








