भटगॉवसारंगढ़

श्री नारायण पब्लिक स्कूल, भटगांव में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

श्री नारायण पब्लिक स्कूल, भटगांव में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

 भटगांव– श्री नारायण पब्लिक स्कूल, भटगांव में आज 15 अगस्त 2026 को देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संस्थापक डॉ. तुलैश्वर वैष्णव एवं निर्देशक सांत्वना वैष्णव एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक रमानी साहा द्वारा देश के सभी स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ध्वजारोहण के साथ किया गया, तत्पश्चात राष्ट्रगान के साथ पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति की भावना से गूंज उठा।

विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न देशभक्ति गीतों, नृत्य, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को नमन किया। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया।

इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक, निर्देशक एवं प्रधानाध्यापक ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व से अवगत कराते हुए देश की एकता, अखंडता एवं प्रगति के लिए जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में विद्यालय के सभी स्टाफ हरीश साहू एडमिन,विदेशी प्रधान सर,राकेश नवरंग सर, मीता मैम, निधि पटेल मैम,जानकी मैम,कोमल मैम, संतोषी मैम, मनीषा मैम लिज़ा मैम, निधि मानिकपुरी मैम एवं सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। पूरे विद्यालय परिसर में देशभक्ति एवं उत्साह का माहौल देखने को मिला।

स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए एक सशक्त एवं समृद्ध भारत के निर्माण का संकल्प लिया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!